Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन 1 सी और जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी द्वारा कोंबडपाड़ा स्थित गाजेंगी हाल में शपथविधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  जिसमें मुख्य अतिथि जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन के डीप्युटी वर्ल्ड चेयरमैन सत्यप्रकाश चतुर्वेदी ने जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन 1 सी के अध्यक्ष जयानंद केनी और उनकी कौंसिल को शपथ दिलायी और उन्हें फेडरेशन अध्यक्ष के तौर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन 1 सी का कार्यभार सौंपा गया।  इसी प्रकार  युनिट डायरेक्टर डॉ. नूर खान ने जायंट्स ग्रुप ऑफ़ भिवंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरारी पोद्दार,सभी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स एवं 19 नए सदस्यों को शपथ दिलाया। 
  जायंट्स ग्रुप ऑफ़ भिवंडी के प्रयास से इस वर्ष कुल सात व्यक्तियों ने मरणोप्रांत नेत्र दान किया था। उनके परिवारों को सर्टिफिकेट देकर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ भिवंडी और जायंट्स आई डोनेशन सेंटर द्वारा सम्मानित करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि  भिवंडी में मरणोप्रांत नेत्रदान करने की शुरुआत पूर्व   सन 2004 में जायंट्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ.कमल जैन द्वारा किया गया था।  इनके माध्यम से भिवंडी के सैकड़ों लोगों ने मरणोप्रांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया है।  जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन 1 सी के शपथविधि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन डीप्युटी वर्ल्ड चेयरमैन सत्यप्रकाश चतुर्वेदी को विशेष रूप से  मथुरा से आमंत्रित किया  गया था।  जिन्होंने अपने ओजस्वी एवं मधुर वाणी से भिवंडी के लोगों का मनमोह लिया।  गेस्ट ऑफ़ ऑनर गगन जैन स्पेशल कमेटी मेंबर जीडब्लूएफ एवं मनोहर पालम,जीवराज नागरिया पास्ट प्रेसीडेंट जीडब्लूएफ,भिवंडी शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ  नगरसेवक संतोष शेट्टी,डॉ.कमल जैन एवं डॉ.नूर खान सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे । 

Post a Comment

Blogger