Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। पावरलूम  कारखाना से सटे  हुए होटल के बाकडे पर  चाय पीने के लिए  बैठी   महिला मजदूर को  टेंपो ने जोरदार टक्कर  मार दी  जिसमें  जखमी महिला की  उपचार के दम्यान मृत्यु होने की  घटना ७२ गाला,श्रीजी कंपाउंड स्थित  घटित हुई है। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार    शोभा उर्फ सुभद्रा गुड्डू पाटोले ( ४७ निवासी . साठेनगर ) की दुर्घटना में   मृत्यु हो गई है। उक्त  महिला नागोरी होटल के बाहर बाकडे पर बैठकर चाय पी रही थी ।उसी समय   टेंपो चालक विकी ने यातायात  नियमों का दुर्लक्ष करते हुए  शोभा को  जोरदार टक्कर मार दी  .जिससे  सिर ,हाथ ,पैर आदि शरीर के अंग पर गंभीर रूप से जखमी हो गई। उक्त अवस्था में  मुंबई के अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था . परंतु  उपचार के  दरम्यान उसकी मृत्यु  हो गई है। .उक्त दुर्घटना  प्रकरण में  टेंपो चालक विकी के विरुद्ध  भोईवाडा पुलिस स्टेशन ने  मामला दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच  एएसआय डि.एच.मुलानी कर रहे हैं।   

Post a Comment

Blogger