Ads (728x90)

तहसील क्षेत्र में *तरुण चेतना संस्थान* द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के आर्थिक मजबूती के लिए संस्था द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता हकीम अंसारी ने कहा कि तरुण चेतना के अथक प्रयास से एवं टाटा के सहयोग से एक कंपनी का गठन किया गया। जिसका नाम समूह की महिलाओं ने श्वेत धारा महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड रखा। इस कंपनी का कलेक्शन सेक्टर नारंगपुर में स्थापित किया गया है। कंपनी के ceo शैलेंद्र कुमार ने कहा कि दिसंबर 2017 तक 2 हजार सात सौ बीस महिलाएं इस कंपनी की सदस्य बन चुकी है वही महिला दूध ला कर दे सकती हैं जो इस कंपनी की सदस्य हैं। सदस्य बनने की एक आसान प्रक्रिया है जब भी कोई महिला सदस्य बनना चाहे बन सकती हैं। आज इस क्षेत्र से 12 हजार पांच सौ लीटर दूध प्रतिदिन कलेक्शन किया जाता है। गांव की किसानों को 35 से 45 रुपए तक प्रति लीटर दूध श्वेत धारा कम्पनी लेती है। जो और कंपनी एवं बाजारों के मूल्य से बेहतर है। जिसका फायदा सीधे गांव की महिलाओं को हो रहा है। जिसका इनकम एक दिन का लगभग 4 लाख 25 हजार है । प्रत्येक सदस्य को 10 दिन का पैसा महीने की 03,13, 23 तारीख को महिलाओं के खाते में बैंक की माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाता है। 2 हजार सात सौ बीस महिलाएं सीधे लाभांवित हो रही है। तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है हम अपने क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर सका यह एक अनूठी पहल है। इसके लिए मैं टाटा को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। इस कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती रीना यादव भी महिलाओं का उत्साह वर्धन और हौसला बुलंद करने में सराहनीय प्रयास रहता है।

Post a Comment

Blogger