Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के कुशल निर्देशन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र व प्रोजेक्ट मिलन में रविवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 18 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। ये विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे जिनको परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया। पुलिस लाईन में बनाये गये परिवार परामर्श केन्द्र कार्यालय, प्रोजेक्ट मिलन में होने वाली उक्त समस्त कार्यवाही के दौरान महिला परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार सिंह, महिला आरक्षी शशिबाला यादव, महिला आरक्षी बेबीनाज, महिला आरक्षी आसमां, महिला आरक्षी संगीता, महिला आरक्षी रागनी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, श्रीमती पार्वती पाण्डेय सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, डा.कृष्णा सिंह सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, आबिद अली सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, जावेद अली सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र उपस्थित रहे।



Post a Comment

Blogger