Ads (728x90)


भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। में भारत का 69 वा गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण वातावरण में बड़े धूमधाम से मनाया गया।  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह भिवंडी शहर व ग्रामीण भाग के सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज व विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया उक्त अवसर पर शहर के कई मुस्लिम मोहल्ले व मदरसों में तिरंगा झंडा को सलामी देकर गणतंत्र दिवस मनाया गया ।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई तथा देशभक्ति से संबंधित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगरपालिका मुख्यालय पर महापौर जावेद गुलाम दलवी ने आयुक्त डॉ योगेश महसे, उपमहापौर मनोज काटेकर, सभागृह नेता प्रशांत लाड तथा अन्य नगरसेवकों  व अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। उक्त अवसर पर वर्ष 2017 में अच्छा कार्य करने वाले 90 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भिवंडी प्रांत कार्यालय व  भिवंडी  रिमांड होम  में  प्रांत अधिकारी डॉ संतोष थिटे, तहसीलदार कार्यालय पर तहसीलदार शशिकांत गायकवाड, भिवंडी पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल, कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू ,भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शेख खालिद गुड्डू ,समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष शाने रब खान ने ध्वजारोहण किया। भिवंडी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा विधायक महेश चौगुले ने भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमें भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, मनपा विरोधी पक्ष नेता श्याम अग्रवाल ,नगरसेवक दिलीप कोठारी ,प्रकाश टावरे, यशवंत टावरे ,निलेश चौधरी आरपीआई अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, शिलानंद झा , मनोज सिंह ठाकुर , प्रेषित जयवत , सदा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या की उपस्थिति में स्वर्गीय आनंद दिघे चौक पर भारत माता की प्रतिमा का पूजन किया गया।  भाजपा पार्टी द्वारा अंबेडकरनगर स्थित बाबा  अंबेडकर के पुतले  से मंडई तक तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगा एकता पर्व मनाया गया, तथा नागरिकों को संविधान के महत्व को बताया गया। इसी प्रकार भिवंडी के  स्नातकोत्तर  बी एन एन कॉलेज, नवभारत इंग्लिश हाई स्कूल, चाचा नेहरू हिंदी हाई स्कूल, महादेव चौगुले महाविद्यालय, होली मेरी कान्वेंट स्कूल, जे जे गुप्ता हिंदी हाई स्कूल श्री राम हिंदी हाई स्कूल, रईस हाई स्कूल ,नेशनल हाई स्कूल, सलाहुद्दीन हाई स्कूल एड कालेज,    अमजदिया हाई स्कूल एंड कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंग्लिश, स्कूल स्वामी विवेकानंद हिंदी हाई स्कूल, हनुमान मंदिर ,मदरसा सिराजुल उलूम,मदरसा मिफताहुल उलूम , कैसर बेगम स्कूल, ग्लोबल हाई स्कूल, आशीर्वाद हिंदी हाई स्कूल आदि तथा भिवंडी मनपा संचालित स्कूलो   मैं गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह  के साथ व धूमधाम से मनाया गया।

Post a Comment

Blogger