Ads (728x90)

 जिले के उघैती थाना क्षेत्र में शुगर सिंह पुत्र सियाराम उम्र 24 निवासी सिद्धपुर कैथौली के घर पर हंसी खुशी से पूड़ी और कचौड़ी बन रही थी। तभी बाबू जी पुत्र नन्नू उम्र 22 साल निवासी सिढोला थाना फैजगंज बेहटा शुगर सिंह का दोस्त था, बाबूजी शुगर सिंह के घर पर जा पहुंचा। दोनों दोस्त एक बाइक पर किसी काम से करनपुर साथ आ रहे थे, जैसे ही गदगांव और करनपुर के बीच में आए तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट इतनी तेज हुआ कि बाइक और सुगर सिंह बाबू सिंह सड़क के पटले पर जा गिरे और दोनों खून से लथपथ बेहोश पड़े थे। गांव गदगांव के प्रधान किसी काम से 10 बजे करीब करनपुर जा रहे थे और दोनों को सड़क पर खून से लथपथ देखा, तो प्रधान के जानने वाले निकले। प्रधान ने शुगर सिंह के घर पर खबर की शुगर सिंह का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें शुगर सिंह की मौके पर मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया और अपनी अपनी गाड़ियों से एक्सीडेंट की जगह पर आ गए। घटना की पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाबू सिंह की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। जिसके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने तुरंत बाबू सिंह को बदायूं अस्पताल भेज दिया। जिसमें बदायूं अस्पताल से बाबू को बरेली के लिए रैफर कर दिया। जहाँ बाबू जी की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। उसके बाद शुगर सिंह को उघैती थाने ले आए और पंचनामा भरकर बदायूं अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुगर सिंह की शादी को 2 साल हुए हैं और शुगर सिंह पत्नी कामना देवी का एक साल का बेटा भी है। परिवार और कामना देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीँ पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।  शुगर सिंह के भाई विजेंद्र पुत्र सियाराम ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  बदाायूॅ  संवाददाता   सोमवीर यादव 

Post a Comment

Blogger