Ads (728x90)

-शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए प्रारंभिक सहकारी समितियों के चुनाव

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। मंगलवार को प्रारंभिक सहकारी समितियों के 39 अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इसके बाद बाकी 14 समितियों पर चुनाव कराया गया। जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी राम सजीवन वर्मा ने बताया कि कुल 53 प्रारंभिक सहकारी समितियों पर चुनाव प्रक्रिया कराई गई। 39 समितियों पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। 14 समितियों पर चुनाव के दौरान काफी गहमागहमी रही। इसमें कई पदाधिकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पर दोबारा काबिज हुए हैं। अभी कई समितियों के परिणाम कल तक सामने आएंगे। इसलिए बुधवार सुबह सभी की बाकायदा घोषणा की जाएगी। वहीं क्षेत्र के साधन सहकारी समिति नौरंगपुर में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्यशियों ने अपनी किस्मत दांव पर लगाई है। जिनका मंगलवार को सुबह नामांकन हुआ। इसके बाद पर्चे की जांच हुई और थोड़ी देर बाद मतदान शुरू हो गया। इसमे 9 सदस्यों के मत पड़ने थे। जिसमे 5 पर जीत थी। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह को 3 मतो से परस्त कर दिया। इसके बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया। और मिठाई बांट कर जमकर जशन मनाया। इस मौके पर हियुवा बाहिनी अध्यक्ष प्रबल प्रताप, आलोक ठाकुर, अनिल प्रधान,जितेंद्र सिंह आदि सैकड़ों समर्थक रहे।



Post a Comment

Blogger