Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी ।  ठाणे जिला  परिषद  बांधकाम व आरोग्य विभाग के  सभापति पद पर  शिवसेना के जि.प.गटनेता सुरेश म्हात्रे ( बालया  मामा ) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।सुरेश म्हात्रे की ठाणे जिला परिषद बांधकाम व आरोग्य विभाग के  सभापति  पद पद पर  निर्वााचि होते ही  शिवसेना  कार्यकर्ताओं सहित इनके समर्थकों ने  फटाखे फोडकर व गुलाल उडाकर आंनद व्यक्त किया .उक्त अवसर पर  ठाणे जिला पालक मंत्री एकनाथ शिंदे,शिवसेना  ठाणे जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल,विधायक  शांताराम मोरे,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  वरििष्ठ   कार्यकर्ता महादेव चौघुले,इरफान भुरे,विधायक पांडुरंग बरोरा,विधायक रवींद्र फाटक आदि सहित  शिवसेना व राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता  भारी संख्या में  उपस्थित थे .ठाणे जिला परिषद चुनाव  गत सप्ताह  संपन्न हुआ था उसके बाद से ही उक्त  चुनाव में   शिवसेना ,राष्ट्रवादी की गठबंधन  सत्ता स्थापित हो गई थी .जििसमें  शिवसेना की महिला व बालकल्याण समिती सभापति  दर्शना करसन ठाकरे , कृषी व पशुसंवर्धन सभापति  उज्वला गणेश गुलवी तथा राष्ट्रवादी के शहापूर के विधायक  पांडुरंग बरोरा के सुपुत्र निखिल बरोरा को समाज कल्याण सभापति  पद  पर नियुक्त किया गया है। इसी दरम्यान " शिवसेना नेताओं ने  अपने ऊपर दिखाए गए  विश्वास को  हम  कदापी हाथ से जाने नहीं देंगे एवं  ठाणे जिला परिषद  अंतर्गत आने वाले  गांव में  आरोग्य सहित  अत्यावश्यक सेवा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  हम सदैव तत्पर रहेंगे  " उक्त प्रकार की प्रतिक्रिया सुरेश म्हात्रे ने व्यक्त की है।   

Post a Comment

Blogger