Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत   शहर के अंजुर फाटा क्षेत्र स्थित  सब्जी खरीद कर पैदल जा रही महिला को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी इस सड़क दुर्घटना में राधामा  पापया इंजापुरी(75) नामक वृद्ध महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। प्राप्त  जानकारी के अनुसार विनोबा भावे नगर में रहने वाली राजमा इंजापुरी अंजुरफाटा से सब्जी खरीद कर पैदल घर की तरफ जा रही थी। उसी समय वसई की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने सामने से वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। उक्त  टक्कर में महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसके ऊपर से ट्रक का टायर  गुजर गया, जिसके कारण गंभीर जख्मी होने से महिला की घटनास्थल पर ही  मौत हो गई ।उक्त  सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के विरुद्ध  नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।
             इसी प्रकार  दूसरी घटना में मुंबई नाशिक हाईवे पर स्थित बांबे ढाबा के सामने आधी रात को हुई सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक अब्दुल हक( 28) की मौत हो गई। प्राप्त  जानकारी के अनुसार तेज गति से ट्रेलर चालक आ रहा था।अचानक  चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद बांबे ढाबा के सामने ट्रेलर पलट  गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक उत्तर प्रदेश निवासी अब्दुल हक( 28) की दर्दनाक मौत हो गई मामला नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज है। नारपोली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
         इसी प्रकार  तीसरी घटना में सामान लाने के लिए पति पत्नी में आपसी झगड़ा हो गया जिस से नाराज पत्नी सीमा कल्पेश हरिया 29 ने घर के हाल में लगे पंखे से ओढ़नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त  जानकारी के अनुसार चरणी पाड़ा  स्थित  ओसवाल रेसीडेंसी  में रहने वाले कल्पेश और उसकी पत्नी में घर का सामान लाने के लिए हुए झगड़े में पत्नी सीमा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मामला नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज है पुलिस मामले की विस्तृत  जांच कर रही है।

Post a Comment

Blogger