Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। जिले के विकास खंड कोंन के छः न्याय पंचायतों में साधन सहकारी समिति के संचालक पद के लिए किसानों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें साधन सहकारी समिति श्रीपट्टी के र्निर्वाचन अधिकारी मनोज बिंद ने बताया की डायरेक्टर के 9 पदों पर 12 किसानों ने अपना नामांकन किया है। साधन सहकारी समिति हुसैनी पूर के निर्वाचन अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया की डायरेक्टर के 9 पदों में से 8 किसानों ने नामांकन किया है। साधन सहकारी समिति जगा पट्टी में   डायरेक्टर के 9 पदों में से 8 किसानों ने नामांकन किया। वही चील्ह न्याय पंचायत में डायरेक्टर के 9 पदों पर 8 किसानों ने पर्चा दाखिल किया। न्याय पंचायत बल्ली परवा में 09 पदों पर 08 किसानों ने नामांकन किया। साधन सहकारी समिति मुजेहरा में संचालक के 09 पदों पर 09 किसानों ने नामांकन किया है। नामांकन में सुबह से ही साधन सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ लगी रही।



Post a Comment

Blogger