Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। कल्याण रोड पर रांजणोली बायपास नाका  स्थित संचालित   के.एन.पार्क होटल में  घुसकर  हफ्तावसूली वाले   लुटेरों ने  महिला व्यस्थापिका पर   गोलीबार करने की सनसनीखेज   घटना बुधवार दोपहर २. १५ बजे के दरम्यान  घटित हुई है। कोनगांव पुलिस स्टेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार  होटल में  स्वागत कक्ष में  बैठी व्यस्थापिका पर गोलीबार कर  हफ्ताखोर  फरार हो गया है .स्वरा सिरसाठ (२५) जखमी हुई  होटल व्यस्थापिका  का नाम है  जिसका  कोनगांव के  वेद अस्पताल में  उपचार शुरु है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुरेश पुजारी टोली के दो शार्प शूटर  द्वारा उक   गोलीबार करने का मामला प्रकाश में आया है ।  घटनास्थल पर होटल मालिक को  गॅगस्टर सुरेश पुजारी द्वारा   धमकी देने की  चिठ्ठी पुलिस को मिली है .होटल मालिक को हफ्तावसूली के लिए  इससे पहले भी  धमकी दी गई थी। परंतु  होटल काउंटर पर बैठी महिला यही मालिक है यह समझकर  इस युवती पर गोलीबार करने  की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

उक्त गोलीबार  घटना की जानकारी  पुलिस को मिलते ही भिवंडी  पुलिस   उपायुक्त मनोज पाटील   घटनास्थल पर  पहुंचे  मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के  निर्देश दिए हैं .गोलीबारी में  जखमी हुई युवती  शहापूर स्थित  निवासी बताई गई है।उक्त  घटनास्थल का  कोनगांव पुलिस ने  पंचनामा कर जखमी युवती के  बयान पर  दो अज्ञात हफ्ताखोरों के विरुद्ध  मामला दर्ज कर लिया है . हमलावल मुंह पर काला कपडा बांघकर आए थे   तथा दूसरा मोटरसाइकिल पर  मंकी टोपी पहनकर बाहर खडा था.एक हमलावर की प्रतिमा होटल में  लगे हुए  सिसिटीवी में  कैद हो गई है । कोनगाव पुलिस  स्टेशन के  वपुनि. चंद्रकांत देशमुख के  मार्गदर्शन में   २ पथक  अलग अलग  दिशा में  रवाना किए गए हैं और इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच शुरू कर दी गई है। 

Post a Comment

Blogger