Ads (728x90)


कन्नौज। जिला कांग्रेस पार्टी ने गुरूवार को पार्टी का 133वां स्थापना दिवस बडी धूम-धाम के साथ मनाते हुए पार्टी के निष्ठावान बुजुर्ग कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व सक्रीय कार्यकर्ताओं का माल्यर्पण व शाल उडाकर सम्मानित किया तथा विचार गोष्ठी में कांग्रेसी नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि काग्रेस सेकडों वर्ष पुरानी राजनैतिक पार्टी है जो देश के सम्मान व अस्तित्व को बनाये रखने के लिए लडाई लडती है उन्होने कहा कि काग्रेस सरकार के रहते हुए देश विकास और उन्नति के मार्ग पर आगे बढकर बुलंदियों पर पहुचने में सफल हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्रा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी कुर्वानी देकर देश प्रेम का संदेश दिया। उन्होने गुजरात विधानसभा के चुनाव में 80 सीटे जीत कर अपने प्रभाव का प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनेको वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अगर चन्द्र शुक्ला, विश्वनाथ गिहार, श्याम सुन्दर दोहरे, महेश पाण्डेय, अरविन्द दुबे सहित अनेको काग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger