Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोराडीह विकास खण्ड राजगढ़ के ग्राम प्रधान व समाजसेवी रामेश्वर सिंह द्वारा स्वयं के श्रोतो से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामेश्वरम् समाजसेवी संस्था के तत्वाधान में क्षेत्र के गरीब, अतिगरीब, दिव्यांगजनों व असहाय व्यक्तियों को 1 जनवरी 2018 को नये वर्ष के शुभ अवसर पर कम्बल वितरण किया जायेगा। इस मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे सहित डीपीआरओं, उपजिलाधिकारी मड़िहान, खंड़ विकास अधिकारी राजगढ़ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी वह राजगढ़ क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र के खटखरियां, खोराडीह आदि न्यायपंचायों के लोगों को कंबल का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक और प्रधान रामेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इसी प्रकार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि अवसर पर सामूहिक विवाह का अयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि इसके पीछे उनकी मंशा है समाज के दीनहिन और गरीब असहाय जनों की मदद करना ताकि वह इस ठंड में एक अदद कंबल के लिए न तरसने पाये। इसी प्रकार पैसे के अभाव में किसी की बेटी बहन के हाथ पीले न होने पाये इसी को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका मकसद न राजनीत से प्रेरित है और ना ही धर्म से इसका सीधा सरोकार समाजसेवा से है।

Post a Comment

Blogger