Ads (728x90)

-पटेहरा में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा बांटा गया कंबल

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए तेजी के साथ कार्य कर रही है। पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार गंभीर है। यह बाते मड़िहान क्षेत्र के भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कही है। वह रविवार को विकास खंड़ के पटेहरा के ग्राम बसही में गरीब को कंबल वितरण करते हुए व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतरी और प्रदेश की जनता के हितों के प्रति मुख्यमंत्री गंभीर हैं। इस दिशा में हम तेजी के साथ काम भी कर रहे हैं कहा कंबल वितरण का कार्य हर गांव स्तर पर कैंप लगाकर किया जायेगा ताकि कोई इससे वंचित न रह जाये। इस दौरान सैकड़ों लोगों में कंबल का वितरण किया गया। मड़िहान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गो के लोगों के हित में काम कर रहे है वही भी बिना किसी भेदभाव के। इस मौके पर मुगलसराय विधायक श्रीमती साधना सिंह, जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित भाजपा नेता गंगासागर दुबे, रामलखन, सुरेन्द्र सिंह, आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कंबल वितरण कार्य को एक पुनीत भरा कार्य बताया। इस अवसर पर भाजपा मड़िहान मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, राजेश सिंह, कृष्ण तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Blogger