Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। ठाणे जिला परिषद का संपन्न होने वाले सार्वजनिक चुनाव में भिवंडी तालुका के २१ स्थानों में से शिवसेना १० स्थान में जोरदार बाजी मारी है परंतु शिवसेना ठाणे जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल भाजपा उम्मीदवार के सामने पराजित होने से शिवसेना गट में मायूसी छाई है। इसके बावजूद भिवंडी पंचायत समिति तथा जिला परिषद पर शिवसेना का झंडा फहराएगा। उक्त चुनाव के दरम्यान शेलार गट में मतदान सूची में गडबडी के कारण जिलाधिकारी के आदेशानुसार पुन: चुनाव होगा।चुनाव निर्णय अधिकारी डॉ. संतोष थिटे व शिवाजी पाटिल के मार्गदर्शन में सुबह ८ बजे से कामतघर स्थित माता मंगल भवन कार्यालय में मतगणना की शुरुआत की गई .पहली घोषणा २९ - गणेशपुरी गट के शिवसेना उम्मीदवार लहू थापड घोषित होते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ नारेबाजी की.तथा इसी के बाद ३० - अंबाडी गट के भाजपा उम्मीदवार कैलास जाधव के विजयी होने की घोषणा की गई जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह निर्माण हुआ .उक्त जिला परिषद चुनाव में ३१ - मोहंडूल से शिवसेना की दिपाली पाटिल ,३२ - बोरिवली के राहूर-बोरीवली से शिवसेना की वैशाली विष्णू चंदे ,३३ - पडघा भाजपा की श्रेया श्रीकांत गायकर ,३४ - लोनाड शिवसेना रुपा गोपीनाथ केणे ,३५ -कवाड खुर्द शिवसेना उज्वला गणेश गुलवी ,३६ दाभाड भाजपा दयानंद पाटिल ,३७ - महापोली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के किशोर परशुराम जाधव ,३९ - खोणी से काँग्रेस की सकीना नईम शेख ,४० - काटई भाजपा पुरस्कृत अशोक घरत,४१ - कांबे शिवसेना प्रकाश तेलिवडे ,४२ - खारबांव से राष्ट्रवादी रत्ना वसंत तांबडे , ४३ - कारिवली शिवसेना गोकुल नाईक ,४४ - राहनाल से भाजपा सपना राजेंद्र भोईर ,४५ - काल्हेर भाजपा जयवंत पाटिल ,४६ पुर्णा शिवसेना कुंदन तुलशीराम पाटिल ,४७ अंजूर भाजपा देवेश पाटिल ,४८ रांजणोली शिवसेना दर्शना करसन ठाकरे ,४९ - कोन शिवसेना सुरेश ( बालयामामा ) म्हात्रे आदि उम्मीदवार विजयी हुए हैं तथा भिवंडी पंचायत समिति गण से शिवसेना के ५८ - अकलोली मालती वाघे ,६१ -शिरोले शिल्पा मेंगाल ,६२ - मोहंडूल शंकर आगिवले ,६३ - बोरिवली के राहूर से मुशीर नाचन ,६४ - भादाणे प्रकाश भोईर ,६६ - कुरुंद एकनाथ पाटिल ,६७ - आमणे सुप्रिया पाटिल ,६८ - शिवनगर श्याम गायखे ,६९ - धामणगांव निरा भोईर ,७२ - चावे रविकांत पाटिल ,७४ अनगांव ललिता गायकर , ७७ खोणी (१) शैलेश शिंगोले , ८२ - कांबे अंकुश रघुनाथ पाटिल ,८३ - खारबांव प्रगती पाटिल ,८५ - वडूनवघर नमिता पाटिल, ९२ - माणकोली विकास भोईर ,९४ - वेहले विद्या थले ,९६ - गोवे पुष्पा माली ,९७ कोन शिला नंदकुमार राखाडे इस प्रकार शिवसेना के १९ उम्मीदवार विजयी हुए हैं .तथा भाजपा के ५७ - गणेशपुरी नरेश ठाकरे,५९ झिडके रविना जाधव ,६० - अंबाडी गायत्री पाटिल ,७० कवाड खुर्द नमिता निलेश गुरव,७१ - दाभाड गुरुनाथ जाधव, ८१ कुहे रेखा उघडा ,८४ - पायगांव विकास वामन धिंडा,८६ - कारिवली संध्या नाईक ,८७ राहनाल ललिता पाटिल ,८८ केवणी उज्वला राम भोईर , ८९ - काल्हेर महेंद्र पाटिल ,९० - कशेली से विनोद मुकादम ,९१ - पुर्णा भानुदास काशिनाथ पाटिल ,९३ - अंजूर जितेंद्र डाकी ,९५ - रांजणोली सुरेंद्र भोईर, ९८ - कोन विजय म्हात्रे इस प्रकार भाजपा के १६ उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इसी प्रकार ६५ - पडघा गट से मनसे की रुपाली विशे विजयी हुई हैं .तथा ७३ - महापोली से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सईदा इरफान भुरे विजयी हुई हैं .काँग्रेस पार्टी से ७८ खोणी (२) सुहेल नबाब बेग व ७९ खोणी (३) हमीदा इस्माईल मोमिन आदि उम्मीदवार विजयी हुए हैं। उक्त चुनाव में चुनावी यंत्रणा के मनमाने कार्यभार के पश्चात शेलार गट के कोलीवली मतदान केंद्र पर ४५० मतदारों की सूची में शेलार मतदान केंद्र पर नाम न होने की पुष्टि होने के बाद यहां जिला परिषद व पंचायत समिति के दो स्थानों पर पुन: चुनाव होने की घोषणा की गई है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger