Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। नगर क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी तथा उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा की माता विमला देवी का बीती रात निधन हो गया। जिनके निधन की खबर सुनते ही कर्मचारियों सहित उनके शुभ चिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी है। बड़ी संख्या में लोगों को शोक संवेदना जताने हुए उनके आवास पर तांता लगा रहा। शुक्रवार को उनका अन्तिम दाह संस्कार नगर के गंगा नदी तट पर किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें अपनी अन्तिम श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  

Post a Comment

Blogger