Ads (728x90)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी में गटबंधन होना लगभग तय, बातचीत अंतिम दौर में |


भिवंडी। एम हुसेन। महाराष्ट्र में भाजपा व शिवसेना के गठबंधन को कडा टक्कर देने के लिए प्रदेश के समविचारधारा वाली पार्टियों ने नए राजनितिक समीकरण बनाने के लिए पहल शुरू की है | जिसका प्रयोग भिवंडी मनपा चुनाव में किये जाने के संकेत स्पष्ट नजर आने लगे हैं | भिवंडी – निजामपुर शहर मनपा चुनाव में एकला चलो की राह पर चलने वाली समविचारधारा वाली पार्टियों में गटबंधन को लेकर नया दौर शुरू हो गया है | कांग्रेस, सपा और राकांपा के बड़े नेताओं के दबाव में आपसी गटबंधन करने के लिए स्थानीय स्तर पर बातचीत का दौर शुरू है | तीनों राजनितिक पार्टियों में से कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं व इच्छुक उमीदवारों का रुख अभी तक साफ़ नहीं हुआ है | लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी में गटबंधन होना लगभग तय माना जारहा है | अंतिम दौर की वार्ता जारी है |

गौरतलब हो कि भिवंडी महानगरपालिका चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनितिक गतिविधियों का घटना क्रम भी तेजी से बदल रहा है | राज्य की सत्ता में गटबंधन कर सरकार बनाने वाली पार्टी भाजपा और शिवसेना भिवंडी मनपा चुनाव अपने अपने दम पर अकेले लड़ेंगी यह लगभग तय है | दूसरी तरफ खुद को सेक्युलर कहने वाली कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी खुद को मजबूत बनाने के लिए भिवंडी मनपा चुनाव में नया राजनैतिक फार्मूला अपनाने के प्रयास में हैं | तीनों राजनितिक दलों के शीर्ष नेताओं ने स्थानीय स्तर पर आपस में गटबंधन करने के लिए आदेश दिया है | नाम न छापने की शर्त पर एक जिम्मेदार नेता ने बताया कि कांग्रेस पार्टी खुद को सबसे ताकतवर पार्टी मान रही है इसलिए उसके नेता कार्यकर्ता तथा पूर्व नगरसेवक व इच्छुक उम्मीदवार किसी अन्य पार्टी से गटबंधन कर चुनाव लड़ने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे है इसलिए स्थानीय नेता मनमाने ढंग से बातचीत कर रहे हैं और होने वाली बैठकों को महत्त्व नहीं दे रहे हैं |



वहीँ समाजवादी पार्टी व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आपस में गटबंधन कर चुनाव लड़ने के पूरी तरह से पक्ष में है क्योंकि दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता व स्थानीय नेता यह भलीभांति जानते हैं कि भिवंडी में उनकी पार्टियों का जनाधार काफी घटा हुआ है इसलिए राकांपा और सपा आपस में गटबंधन कर मजबूती से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में दिखाई दे रहे हैं | राकांपा और सपा के बीच गटबंधन को लेकर रात – रात भर बातचीत का दौर जारी है | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ भिवंडी मनपा चुनाव के प्रभारी नसीम सिद्दीकी, राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष शेग खालिद गुड्डू, एड. यासीम मोमिन, भगवान् टावरे सहित अन्य नेता सपा के भिवंडी मनपा चुनाव प्रभारी हफीज रेशमवाला, प्रदेश सपा उपाध्यक्ष अजय यादव( लाला) , सपा भिवंडी जिलाध्यक्ष अब्दुस्सलाम नोमानी व अरफात शेख सहित अन्य नेताओं के बीच अंतिम दौर की वार्ता जारी है | एक दो वार्ड को छोड़ कर लगभग सभी वार्डों की गुत्थी सुलझ गयी है | बातचीत कर रहे नेताओं के बीच से यह संकेत आ रहे हैं कि दोनों पार्टियों के बीच गटबंधन तय है, हो सकता है कि आज इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाए | कांग्रेस पार्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है |

Post a Comment

Blogger