Ads (728x90)

- 1500 लोगों नेे ली सदस्यता


मीरजापुर।(आशीष तिवारी) समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न विकास खण्डो में सपा नेताओं द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगो ंने सदस्यता ग्रहण करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया। चलाये गये विशेष सदस्यता अभियान के तहत नगर में मो. जामिन व लक्ष्मण उमर द्वारा गुड़हट्टी चैराहा, छानबे विकास खण्ड में विजय बाबू मिश्र के नेतृत्व में, मझवां में भूपनारायण के नेतृत्व में, जमालपुर व राजगढ़ में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, लोकपति यादव व भरत मौर्य, लालगंज में विधान सभा अध्यक्ष जुम्मन खां, नरायनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के नेतृत्व में, मड़िहान में शैलेश पटेल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। चलाये गये विशेष अभियान में 1500 लोगों द्वारा सदस्यता ग्रहण की गयी।


Post a Comment

Blogger