Ads (728x90)

प्रतापगढ(प्रमोद श्रीवास्तव) जिले की रामपुरखास कांग्रेस विधायक एवं सूबे के दिग्गज कांग्रेस नेता एमपी मा० प्रमोद तिवारी की बेटी मा० आराधना मिश्रा मोना जी का जन्म दिवस पूरे जिले में धूम_धाम से मना। बाबा घुश्मे२वर नथ धाम में नारी शशक्तीकरण दिवस का आयोजन हुआ। इसमें संस्कृत की विदुषी एवं पीजी कालेज की पूर्व प्राचार्या डा श्याम दुलारी सिंह, जिला पंचायतसदस्य निशा पाण्डेय, पूर्व प्रमुख व जिप सदस्प पुष्पा, पूर्व प्राचार्य राम मिलन तिवारी , पूर्व प्राचार्य भगवती प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय, आदि सम्मानित हुये।समारोह की अध्यक्षता रुलर्स बार के रास्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संचालन संजय पाण्डेय पुष्पेन्द्र ने किया। संयोजन निर्बल असहाय सेवा समिति के अ ध्यक्ष संजीत तिवारी व यूथ कांग्रेंस अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने किया। यहॉं केक काटकर खुशिंया मनायी गयीं। भक्ति संगीत व विकास गीतों पर लोग मंत्रमुग्ध दि खे। वहीं तहसील मुख्यालय पर वकीलों ने केक काटा। इसका आयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा व अजय शुक्ला गुड्डू, तथा बीडीसी गीता सिंह ने किया। वहीं सांगीपुर सीएचसी में यूथ ब्रिग्रेड के अंशुमान तिवारी, ओम पांण्डेय, त्रिभुवन तिवारी ने विधायक के जन्म दिन पर मरीजों को फल बांटे। जिला मुख्यालय पर जिला काग्रेंस कमेटी ने विधायक मोना जी के जन्म दिवस पर विविध कार्यक्रम किये। इसका संयोजन जिला इंका अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने किया।

Post a Comment

Blogger