Ads (728x90)

प्रतापगढ़(प्रमोद श्रीवास्तव)- जनपद प्रतापगढ़ के विकासखंड मानधाता के तानाशाह भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधानों के साथ धन उगाही करते विकासखंड मानधाता के बहुचर्चित तानाशाह मनरेगा के पटल सहायक कौशल सिह खंड विकास अधिकारी मानधाता रामचंद्र शर्मा के चहेते जिन के माध्यम से वसूली जाती है मोटी रकम! आज एक प्रधान के द्वारा घूस लेते दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है| भ्रष्टाचार का एक और पुलिंदा विकासखंड मानधाता का उजागर हुआ है| यह है संविदा के कर्मचारी, सूत्र बताते हैं कि जब से मनरेगा योजना चली है तब से मनरेगा के बाबू कौशल सिंह लखपति नहीं उसके ऊपर की श्रेणी में आ गए हैं| आज गाजीपुर गांव के ग्राम प्रधान के देवर दिनेश सिंह को खंड विकास अधिकारी मानधाता के द्वारा दी गई धमकी के साथ जेल भेजने की तैयारी है| इसकी भनक लगते ही विकासखंड मानधाता के कई प्रधानों ने जमाया दिनेश सिंह के आवास गाजीपुर में डेरा लगा लिया है|
अध्यक्ष शिव कुमारी सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों को वीडियो मानधाता तथा उनके दलाल चहेते समझते हैं सफाई कर्मी से भी बदतर| यदि शासन प्रशासन ने संबंधित प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो कभी भी हो सकती है बड़ी घटना| मामला दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है वीडियो मानधाता की धमकी से मानधाता विकासखंड के ग्राम प्रधानों मैं एक स्वर से कहा कि अब नहीं होगा भ्रष्टाचार! लोग चोरी भी करें और सीनाजोरी भी करें| मिश्र पुर गांव के ग्राम प्रधान गुल हसन उर्फ मुन्ना भाई से खंड विकास अधिकारी को मोटी रकम देने के लिए रिश्वत लेते मनरेगा के बाबू कौशल सिंह| यही है कौशल सिंह का चरित्र यदि इनकी निष्पक्षता से जांच कराई जाए तो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हो सकते हैं| कौशल सिंह मानधाता विकासखंड में चलता है कौशल बाबू का सिक्का जो चाहते हैं वही होता है| अब सवाल यह उठता है कि देश में मोदी प्रदेश में योगी क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के राज में लूट-खसोट भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही क्या भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के ऊपर मेहरबान होगी योगी सरकार?

Post a Comment

Blogger