Ads (728x90)

प्रतापगढ़ :मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह का शासन द्वारा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव के पद पर स्थानान्तरण होने के फलस्वरूप आज उन्हें विकास भवन के सभागार में विकास भवन के अधिकारियों व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के लगभग 20 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुये उनके गतिशील व्यक्तित्व के विभिन्न पहुलओं की खुले मन से सराहना की।
विदाई समारोह में जनपदीय अधिकारियों द्वारा दिये गये सम्मान एवं सहयोग के अभिभूत मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद को विकास की नई गति देने में जनपद स्तरीय अधिकारियों विशेषकर मा0 जिलाधिकारी महोदय के गतिशील नेतृत्व में हमारा जो मार्गदर्शन किया है हम उसे सदैव याद रखेगें। उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनपद प्रतापगढ़ के कार्यकाल को वह सदैव याद रखेगें और जहां भी रहेगे जिस पद पर रहेगें वहां के लोगों का स्नेह नही भूलेगे। उन्होने आशुलिपिक अश्वनी कुमार, गंगाराम यादव, मनीष साहू को भी सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज डा0आर0के0 वर्मा, अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 यू0के0 पाण्डेय, पी0डी0डी0आर0डी0ए0 अरविन्द सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार सिंह समाज कल्याण अधिकारी, सन्तोष कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी, कुंवर सिंह यादव जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र सिंह और अजय क्रान्तिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger