Ads (728x90)

पुणे जिलाधिकारियों को अधिकार प्रदान - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस



मुंबई, दि. 29 : छत्रपती संभाजीराजे आंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए चार विकल्पों को आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसपर मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के चारों ही विकल्पोंकों मान्य कर लिया गया और आगे की कारवाई करने के लिए पुणे के जिला अधिकारी को अधिकार प्रदान किए गये।

शनिवार को मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में हुए बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव प्रवीण परदेशी, प्रधान सचिव मिलिंद म्हैसकर, पुणे के विभागीय आयुक्त चंद्रकांत दळवी,जिल्हाधिकारी सौरभ राव इनके साथ सभी सबंधित अधिकारी मौजूद थे।

पुरंदर आंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया और मुआवजा देने के चार पर्याई विकल्पों को आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने पेश किया गया। जिसमें पूरा मुआवजा एकसाथ भुगतान करने, विकसित भूमि कामुआवजा देने, (अमरावती- आंध्रप्रदेश हवाई अड्डे का विकास मॉडेल), जमीन के बदले में पर्यायी जगह देने और मगरपरट्टा सिटी, कोची हवाई अड्डे के धर्तीपर एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी में जमींन मालकों को भागधार बनाना। इन चार विकल्पों का समावेश है जिसपर आज की बैठक में चर्चा हुई है। और इन चार विकल्पों में से कौनसे भी विकल्प चुने ऐसा अधिकार जमीनधारकों को देने का निर्णय लिया गया है।

पुणे में वर्तमान में हवाई यात्री की संख्या बढ़ने से यहा आंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की जरूरत है ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री ने दी। २०१५ -२०१६ में पुणे शहर के हवाई यात्रियों की संख्या की तुलना में आज २९.३ प्रतिशत यात्रियों की संख्या बढ़ी है। कृषी उत्पादन, स्मार्ट सिटी और आयटी हब होने की वजहसे अब पुणे का महत्व दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए पुरंदर में आंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने का निर्णय महाराष्ट्र सरकार ने लिया है। इस हवाई अड्डे के लिए कुल ६ जगहों का सर्वेक्षण किया गया था। जिसमे से पुरंदर यह जगह तकनीकी रूप में योग्य होने से एअरपोर्ट ॲथॉरटी ऑफ इंडिया ने इस जगह को मान्यता दी ऐसी जानकारी इस बैठक में दी गई।

शिर्डी हवाई अड्डे के सुविधा और व्यवस्था का सर्वेक्षण करे

शिर्डी हवाई अड्डे के बुनियादी सुविधा और व्यवस्था की सभी विमान कंपनियोंने जाकर सर्वेक्षण करे ऐसा आवाहन आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। २०१८ में श्री साई समाधि शताब्दी महोत्सव है। जिसके पार्श्वभूमीपर आज मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथी गृह पर बैठक हुई। जिसमे वह बोल रहे थे। इस बैठक में विभिन्न विमान कंपनियों के प्रतिनिधि और वरिष्ट प्रशासकीय अधिकारी उपस्थित थे।

श्री. फडणवीस ने कहा की, साई समाधि शताब्दी महोत्सव के लिए विश्व और देशभर में से शिर्डीमें साई दर्शन के लिए बढ़ी संख्यामें श्रद्धालु आएंगे। यह ध्यान में रखते हुए सभी विमान कंपनियोंने इस महोत्सह में सेवा देते वक्तशेड्यूल और समय निश्चित करे। राज्य सरकार ने शिर्डी हवाई अड्डे पर २५०० मीटर्स का रनवे विकसित किया गया हैऔर इस रनवे को ३२०० मीटर तक और बढ़ाने का लक्ष है। जिससे जल्द ही यहां नाईट लॅण्डिंग की सुविधाभी उपलब्ध होगी ऐसी जानकारी आज की बैठक में दी गई।


Post a Comment

Blogger