Ads (728x90)

मामले में नया खुलासा, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में


विरार (आर आर सिंह) विरार पुर्व स्थित पुलिस स्टेशन अंतर्गत फुलपाड़ा क्षेत्र में एक २६ वर्षीय युवक ने अपने दो दोस्तों से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों और मिले सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस द्वारा दोनों युवक के खिलाफ ३०६ ,३४ के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुटी थी।इस मामले से जुड़े दोनों आरोपीओ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार विरार पूर्व स्थित ,लिलावती अपार्टमेन्ट,लिलावती नगर,अरुण अप्पा चोरगे मार्ग,फुलपाड़ा रहने वाले जनार्दन सदु बाणे (४८) वर्षीय अपने परिवार के साथ उक्त स्थान पर निवास करते है। २० एप्रिल की रात को ११ बजे के आसपास पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया।लेकिन बेटा पंकज नही सोया। लगभग शनिवार की रात ३ बजे से सुबह ६ बजे के आसपास मृतक की माता उठकर किचन में गयी तो हकीबकी रह गयी। बेटा पंकज बाणे पंखे के हुक में ओढ़नी के फंदे पर झूल रहा है। परिजनों द्वारा पंकज को नीचे उतारकर देखा तो मृत पाया। जिसकी जानकारी क्षेत्र पुलिस को दी गयी। सुचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव का पंचानामा कर शव को पोस्टमोर्टम हेतु होस्पिटल भेज दिया।पंकज के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला ।पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी थी।इसी आधार पर पुलिस छानबीन में एक नया खुलासा सामने आया है,मृतक नोट बंदी के समय राजाराम चौधरी और सुभाष के साथ काम करता था। नोट में लिखा था कि मेरे दोस्त राजाराम चौधरी द्वारा दिए गए 55 हजार रूपयो की बार बार मांग करना बताया ,एवम दूसरे दोस्त सुभाष द्वारा फर्जी पुलिस केस में फसाने के धमकी देना बतया। पंकज बाणे ने आत्महत्या करने से पहले अपने एक चचेरे भाई को मैसेज द्वारा आत्महत्या की जानकारी दी थी। पंकज ने बतया की मेरे साथ कुछ लोगो में नोट बंदी के समय रूपये बदल ने के चक्कर में मेरे साथ धोखाधड़ी की है।राजाराम के 55  हजार रूपये मुझे 20 एप्रिल को लौटाने को कहाँ था ,लेकिन में रुपये लौटा ने में असमर्थ था। परिजनों की शिकायत और सुसाइट नोट के आधर पर विरार पुलिस ने राजाराम चौधरी और सुभाष को पुलिस हिरासत में लिया गया है।दोनों के खिलाफ ३०६,३४के तहत मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जाँच विरार पुलिस कर रही है।

Post a Comment

Blogger