Ads (728x90)

भिवंडी ( एम हुसेन) भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी द्वारा गोपालनगर क्षेत्र के पाटीदार हॉल भिवंडी स्थित केंद्रीय संसद प्रवास योजना अंतर्गत आयोजित भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद गोपाल शेट्टी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संघटना में काम करने वाले कार्यकर्तााओं को मन बडा करके मन को काबू में करने के लिए शिक्षा लेना चाहिए तभी एक सच्चा निष्ठावान काार्यकर्ता बनना संभव हो सकताा है . भिवंंडी मनपा चुनाव का बिगुल बज चुका है जो निर्धारित तिथि के अनुसार केवल एक महीने का समय है जिसमें सभी कार्यकर्ता को उम्मेदवारी चााहिए , परंतु उम्मेदवारी प्रभाग अनुसार एक को ही मिलेगी ऐसी परिस्थिति में कार्यकर्ताओं को मन मोठा करने की अपेक्षा छल बल के साथ पार्टी के प्रचार के लिए पूरी शक्ति लगााने की आवश्यकता है। तथा इसी प्रकार केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सभी

विकास कार्यों की जानकारी सर्वसामान्य मतदार तक पहुंचाना अति आवश्यक है। देश भर में हो रही भाजपा की सफलता जो बदस्तूर जारी है इसी प्रकार मतदाताओ ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए निश्चित रूप से मन बना लिया है। इसलिए एक एक मतदार तक भाजपा कार्यकर्ताओं को पहुंचना अति आवश्यक है।


इस सम्मेलन के आयोजक भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा कि भिवंडी शहर में भाजपा को समाज के हर वर्ग का विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है जिससे यह सिद्ध हो रहा है कि भिवंडी महानगरपालिका चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से विजयी होगी

और महापौर भाजपा का होगा . उक्त कार्यक्रम में भाजपा में प्रवेश करने वाले सुभाष नगर क्षेत्र के

शिवसेना विभाग प्रमुख मारुती देशमुख , राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के विवेक पाटिल

सैकडो कार्यकर्ताओं सहित सांसद गोपाल शेट्टी की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया है जिनका भव्य स्वागत मान्यवरों के शुभहस्तों किया गया .


इस कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यासपीठ पर श्याम अग्रवाल , सुगंधा टावरे , अनंत गद्रे , निलेश चौधरी , सुमित पाटिल , हर्षल पाटिल , विकास पाटिल , अरुण पाटिल ,ममता परमाणी , वैभव भोईर , यशवंत टावरे, शिलानंद झा, शंकर टावरे तथा सभी मुख्य सचिव , मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। इसी प्रकार इस सम्मेलन में भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे । संचालन श्रीमती मानसी राजे ने किया।

Post a Comment

Blogger