Ads (728x90)

वसई:- (आर आर सिंह )मुम्बई अहमदाबाद महामार्ग पर बस से ठोकर लगने से बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के किये भेज दिया। पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुम्बई अहमदाबाद महामार्ग पर अलसुबह लगभग 4:45 के आसपास बोलेरो क्रमांक एम एच 48 ए जे 6052 गुजरात से मुम्बई की ओर जा रही थी। गाडी जैसे ही नाय गांव के मालजीपाडा स्थित एस पी ढाबे के समीप पहुचा इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस क्रमांक जीजे 05 ए एक्स 4200 ने आगे जा रहे बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो में सवार मनोज कुमार किशोरी हरिजन (35) व मोहम्मद मुस्तफा मुश्लिम शेख (40) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसी गाडी में सवार तीसरे राम केशपाल शिवपाल पाल (32) गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे समीप के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई कर रही है। मामले की जांच सुरेश चिल्लावर द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

Blogger