Ads (728x90)

प्रतापगढ़ : (प्रमोद श्रीवास्तव)चंद्रशेखर मिश्र इंटर कॉलेज लखनपुर शूर एवम् देवमणि पाण्डेय इंटर कॉलेज लेबुड़ा भवानीगढ़ की एक संयुक्त रैली सांगीपुर ब्लॉक से लखहरा, लखनपुर शूर, राजमतीपुर,कटरा बुबुपुर आदि गांवों से होतेे हुए सांगीपुर बाजार ता रैलीपहुंची तथा लोगो को रैली के माध्यम सेअधिक से अधिक मतदान करने हेतु जागरूक किया गया |
रैली में लोगो को घर घर सन्देश दो, वोट दो वोट दो | 23 फरवरी भूल न जाना, वोट देने जरूर जाना | जागो जागो हे मतदाता, तुम हो भारत के भाग्य विधाता | आदि नारो के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया |
इस रैली में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार मिश्र प्रधानाचार्य चंद्रशेखर मिश्र इण्टर कॉलेज अजीत कुमार मिश्र प्रधानाचार्य देवमणि पाण्डेय इंटर कॉलेज लेबुड़ा अंजनी कुमार मिश्र रजवंत लाल आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Blogger