Ads (728x90)

प्रतापगढ़। (प्रमोद श्रीवास्तव)परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर लालगंज क्षेत्र के मेधावी को राज्यपाल ने सम्मानित किया। जानकारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास खण्ड लालगंज क्षेत्र के भेभौरा गांव निवासी अनुराग पाण्डेय पुत्र राम शंकर पाण्डेय ने डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कला संकाय परास्नातक परीक्षा 2016 में शिक्षा शास्त्र विषय में सर्वोच्च अंक हासिल किया। शिक्षा शास्त्र विषय में विश्वविद्यालय में पहला स्थान मिलने पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम राम नाइक ने स्वर्ण पदक देकर मेधावी अनुराग को सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने की जानकारी मिलने पर अनुराग की मां प्रेमा पाण्डेय जहां खुशी से भावुक हो उठीं वहीं परिजनों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड गई। हेमवतीनन्दन बहुगुणा पीजी कालेज लालगंज के प्रबन्धक डाॅ0 वीरेन्द्र मिश्र, प्राचार्य डाॅ0 डीपी ओझा, शिवाकान्त मिश्र, सत्यपाल तिवारी, प्रदीप तिवारी तिवारी, संदीप तिवारी उर्फ टेम्पो, अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठी महेश, चन्द्रशेखर तिवारी, श्रीकान्त मिश्र, अमित मिश्र आदि ने शुभकामनाएं दी

Post a Comment

Blogger