Ads (728x90)

फिर भी कई नामांकन से चूके

मीरजापुर। विधान सभा चुनाव के लिए कई दिनों से हो रहे नामांकन के बावजूद निर्धारित समय सीमा को लेकर अंतिम छणों में पौने तीन बजे तक कई प्रत्याशी अपने सम्बन्धित नामांकन कक्षों की ओर दौड़ लगाते दिखे वहीं जांच प्रक्रिया के नाम पर मात्र कुछ मिनट शेष होने के कारण कई नामांकन के बाद माला पहनने से चूक गये। मीरजापुर में लोक सभा चुनाव में भाग्या आजमाने वाले छानबे विकास खण्ड से आया एक निर्दल प्रत्याशी तो सुरक्षा के नाम पर हो रहे जांच के कारण तीन बजकर एक मिनट पर नामांकन के लिए घूसने नहीं पाया। वह हाथ मलता रह गया। कुछ प्रत्याशी तो प्रमुख गेट से ही बैरंग वापस लौट गये।

खराब सड़क रहा विलम्ब का कारण

मीरजापुर। नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने में हुई देरी के लिए प्रत्याशी जनपद में खराब सड़को को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। लोगों का कहना है कि यदि जनपद की सड़कें ठीक होती तो शायद नामांकन में देरी न होता। लोगों का कहना है कि लालगंज, मड़िहान व छानबे क्षेत्र के साथ ही औराई की ओर जाने वाले मार्गो की दशा तो मौके पर पहुच कर ही   देखा जा सकता है।

--------------------------------------------------------------------------------------------
‌‍"हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती 
चुनाव में जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, वह किसी भी पार्टी से हो, वह अपने प्रचार की जानकारी व फोटो
 बेब न्यूज़ हिन्दुस्तान की आवाज के  
hindustankiaawaz.in@gmail.com 
presshindustan@gmail.com 
इस ईमेल आय डी पर भेजे, उम्मीदवारों  के प्रचार की जानकारी मुफ्त में प्रकाशित किया जायेगा 
महत्व की सूचना - उम्मीदवारों ने यदि प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार पर निचले स्तर पर टिका किया, तो वह समाचार प्रकाशित नही की जाएगी,  हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती, यह सभी ध्यान दे.
                                                                                                                             मोहम्मद मुकीम शेख
                                                                                                                      संपादक - 9869402786

Post a Comment

Blogger