Ads (728x90)

मीरजापुर(आशीष कुमार तिवारी/संतोष गिरी)नगर विधान सभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन महंथ शिवाला स्थित सरजू उद्यान में रविवार को सम्पन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद भदोही वीरेन्द्र सिंह मस्त विशिष्ट अतिथि मेयर धनवाद, झारखण्ड के विधायक बोकारो विरंजी नारायण, एमएलसी केदार सिंह का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता ही सब कुछ है। उन्होंने नगर विधान सभा प्रत्याशी को जिताने के लिए एड़ीचोटी एक करने का आवाह्न करते हुए लखनउ पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा व बसपा के शासन से अब पूरी तरह से उब कर भारतीय जनता पार्टी की ओर आशा भरी निगांहो से देख रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लखनउ की खजाना लूटने वालो से प्रदेश की जनता अब तंग आ चुकी है। विशिष्ट अतिथि झारखण्ड के धनवाद मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित के साथ गरीब, किसानों के साथ ही व्यापारियों के हितो में काम कर रही है। एमएलसी केदार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता डोर-टू डोर पहुंच कर अपने सम्बन्धित प्रत्याशी को जीताने के लिए युद्धस्तर पर लग जाय। बोकारो विधायक विरंजी नारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से ही प्रदेश का समुचित विकास हो सकता है। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, त्रिलोकीनाथ पुरवार, पूर्व मंत्री डा. सरजीत सिंह डंग, आशाराम यादव, जिला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद रामशकल, गंगासागर दुबे, नगर विधान सभा प्रभारी विजय वर्मा, मणिशंकर मिश्र, बृजभूषण सिंह, दिनेश तिवारी, रमेश दुबे, राजेन्द्र सिंह, श्याम सुन्दर केसरी, उमेश सिंह, रामअवध पाण्डेय, बिंद्रा प्रसाद विश्वकर्मा, विकेश्वर प्रताप सिंह व नितिन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
  ----------------------------------------------------------------------------------------------
‌‍"हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती 
चुनाव में जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, वह किसी भी पार्टी से हो, वह अपने प्रचार की जानकारी व फोटो
 बेब न्यूज़ हिन्दुस्तान की आवाज के  
hindustankiaawaz.in@gmail.com 
presshindustan@gmail.com 
इस ईमेल आय डी पर भेजे, उम्मीदवारों  के प्रचार की जानकारी मुफ्त में प्रकाशित किया जायेगा 
महत्व की सूचना - उम्मीदवारों ने यदि प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार पर निचले स्तर पर टिका किया, तो वह समाचार प्रकाशित नही की जाएगी,  हिन्दुस्तान की आवाज में पेड़ न्यूज़ स्वीकारी नही जाती, यह सभी ध्यान दे.
                                                                                                                             मोहम्मद मुकीम शेख
                                                                                                                      संपादक - 9869402786

Post a Comment

Blogger