Ads (728x90)

- वन विभाग कुंभकरणी निन्द्रा में

मीरजापुर ( सन्तोष देव गिरि/आशीष कुमार ) सदर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड पहाड़ी व सिटी के दर्जनांे गांवो में इन दिनों नीलगायों के आतंक से किसान तंग आ चुके हैं। बताया जाता है कि हाड़तोड़ मेहनत के साथ ही उंची लागत के साथ फसलें तो बोई जा रही है पर रात को झुण्डों में पहुंच नीलगाय खेतो को साफ कर दे रहे हैं। आलू, मटर के साथ ही सब्जियों की खेती करना लोगों का मुश्किल सा हो गया है। बताया जाता है कि नीलगायों से सुरक्षा के लिए किसान अपनी खेतो में रतजगा को विवश हो रहे हैं। क्षेत्र के हर्रा, देवपुरा, हल्का, सूर्जवार, चपगहना, गहिरा, नौगढ़वा, गौरा, देवरी, अघवार आदि गांवों में गेहूूंू, चना, मटर, अरहर की खड़ी खेती बर्वाद हो रही है। रविनाथ यादव, अशोक गुप्ता, रामू यादव, अंकित, रामसकल, सुरेन्द्र यादव समेत अन्य किसानों ने नीलगायों के ताण्डव से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

Post a Comment

Blogger