Ads (728x90)

बरौधा कचार स्थित कार्यालय पर विधान सभा प्रत्याशियों संग पत्रकारों से हुए रुबरु

मीरजापुर(संतोष देव गिरि/आशीष तिवारी)देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के बल पर जनपद के पांचों विधान सभा सीट भाजपा की झोली में होंगे। उक्त बातें मंगलवार को बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने मैदान में उतारे प्रत्याशियों संग आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि विकास के मामले में पांचो विधान सभा क्षेत्रों की हालत किसी से छिपी नहीं। उन्होंने कहा कि नगर से लेकर गांव तक जीर्णशीर्ण सड़कें जहां लोगों को रुला रही हैं वहीं किसान से लेकर व्यापारी तक परेशान हैं। जनता की सेवा के लिए चुने प्रतिनिधियों का पांच वर्ष मौज व मस्ती में व्यतीत हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश में सही सुशासन ला सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार है अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर से पं. रत्नाकर मिश्र, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य, मड़िहान से रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार से अनुराग सिंह व भाजपा-अपना दल गठबंधन के तहत छानबे विधान सभा क्षेत्र से राहुल कोल को प्रत्याशी बनाया गया है। सभी अपने क्षेत्रों में मजबूती के साथ लगे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव संचालन समिति की घोषणा करते हुए कहा कि संचालन समिति की निगरानी में प्रचार अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर गंगासागर दुबे, आशाराम यादवेश,, सुचिश्मिता मौर्य, पं. रत्नाकर मिश्र, राहुल कोल, अपना दल (सोनेलाल गुट) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, नीतिन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger