Ads (728x90)

भिवंडी ( एम हुसेन )  भिवंडी शहर में नागरिकों को पेय जल आपूर्ति करने के लिए सवा बारह करोड़ रूपए खर्च कर पांच वर्ष पूर्व  बनाई गयी पानी की खाली पड़ी टंकियों को शुरू करने के लिए मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टंकी पर चढ़कर "शोले स्टाइल" में आन्दोलन किया | इस आन्दोलन से जुड़े मनसे कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों और मनपा प्रशासन पर जनता के साथ धोखाधड़ी करने के लिए नारेबाजी की |
उल्लेखनीय है कि भिवंडी शहर के नागरिकों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए भिवंडी मनपा क्षेत्र में महाराष्ट्र शासन से कर्ज लेकर शहर के विभिन्न ठिकानो पर पिछले पांच वर्ष पूर्व  सोलह पानी की टंकियाँ निर्माण की गयी हैं | जिसकी लागत उस समय 12करोड़ 23 लाख 39 हज़ार305 रूपए आई थी | मनपा सूत्रों के अनुसार शहर में सभी सोलह टंकियों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है | लेकिन सत्यता  यह है कि कई टंकियों के निर्माण का कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है | सूत्रों के अनुसार कई टंकियों को पानी आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइनों से अभी तक जोड़ा नही गया है | पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है | पिछले पांच वर्षों से शहर में पानी आपूर्ति करने वाली सोलह टंकियाँ वैसे ही खाली बेकार पड़ी हैं | जनता और शासन के पैसे की बर्बादी को ध्यान में रखकर भिवंडी के मनसे कार्यकर्त्ता जिला अध्यक्ष प्रदीप बोडके के नेतृत्व में सोमवार को सुबह शिवाजी चौक से संगम पाडा की पानी की टंकी तक पैदल मार्च कर पानी की टंकी पर चढ़कर आन्दोलन किया | मनसे के कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखकर आन्दोलन स्थल पर भयभीत मनपा का कोई भी अधिकारी जाने का साहस  नही जुटा सका | इस आन्दोलन में मनसे शहर अध्यक्ष प्रदीप बोडके, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.के. म्हात्रे, जिला अध्यक्ष मदन पाटिल, अफसर खान, शिवनाथ भगत, अनिकेत जाधव, महिला अध्यक्ष मधुमाला गड्डम, नजीर शेख,आलम अंसारी, भारत पाटिल,ज्योति मिश्रा, सरपंच किसन ठोमब्रे, आयशा अंसारी, रेशमा जाधव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे | मनसे नेताओं ने मनपा प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि पानी की टंकियों से शीघ्र जल आपूर्ति शुरू की जाए अन्यथा मनसे कार्यकर्ता भिवंडी मनपा मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-आन्दोलन करेंगे |

Post a Comment

Blogger