Ads (728x90)

बेस्ट उपक्रम रविवार को सीधे मुलाकात मुहीम के तहत यात्रियों से वार्तालाप करेगी। बेस्ट उपक्रम अपना राजस्व बढ़ाने के लिए तरह तरह के तौर-तौर तरीके को फॉलोआप कर रहा है। बावजूद इसके उपक्रम की परिस्थितियां जस की तस बनी हुई है। बेस्ट उपक्रम के जनसंपर्क अधिकारी से प्राफ्त जानकारी के अनुसार रविवार 15 जनवरी को यात्रीयो से मुलाकात किये जाने की मुहीम चला रहे हैं। मुहीम के अंतगर्त यात्रियों से सीधे वार्तालाप करेंगे, ये संवाद उपक्रम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वार्तालाप के माध्यम से लगातार घाटे में जा रही उपक्रम, इसकी वजह क्या है।  धारावी, कुर्ला, कालाकिल्ला, मरोल, मजास, दिंडोशी आदि डिपो में रविवार सुबह 11 बजे से 5 बजे तक मुहीम चलाई जाएगी और इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यात्रियों से संवाद करेंगे। संवाद के जरिए ही उनसे घाटे के संदर्भ में पूछा जाएगा, साथ ही बेस्ट उपक्रम के प्रति उनके विचारों की जानकारी लेगे अधिकारी।  2017 की दूसरी मुहीम:   उपक्रम विभाग वर्ष 2017 की यह दूसरी मुहीम चला रही है। मुहीम में हर तीन महीने के अंतराल में चलाया जाता है। लेकिन अभियान का असर यात्रियों पर नहीं पड़ रहा है। उपक्रम यह मुहीम पिछले एक वर्ष से चला रही है, यात्रियों का एक ही प्रश्न होता है कि किराया कम किया जाए । बता दें कि ऐसे भी बेस्ट बस का किराया प्राइवेट, टैक्सी, ओला, उबेर, आॅटो रिक्शा की अपेक्षा कम है। फिर भी बेस्ट की बसों में यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी हो रही है। 

Post a Comment

Blogger