Ads (728x90)

भिवंडी।एम हुसेन। शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत निवासी परिवार नोटबंदी के कारण बेरोजगार हुए पति से
झगड़ा कर एक बच्चे की माँ ने अपने सात वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला कर बेटे को लहू-लुहान कर दिया | घटना के बाद भिवंडी शहर पुलिस ने निर्दयी माँ रेशमा आकाश कुम्भार (30)को गिरफ्तार कर लिया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसरोवर रोड स्थित हनुमान टेकड़ी की राजू पंडित चाल में रहने वाले आकाश कुम्भार अपनी पत्नी रेशमा तथा सात वर्षीय बेटे साईं कुम्भार के साथ रहते हैं | नोटबंदी के बाद से पति बेरोजगार होकर घर बैठ गया था | जिसके कारण पत्नी रेशमा को घर खर्च चलाने में काफी मुश्किल हो रही थी | इसी बात से नाराज़ होकर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा | घटना के दिन पत्नी रेशमा ने पति के साथ गाली गलौज करते हुए, पति व उसके सात वर्षीय बेटे साईं कुम्भार को घर से निकल जाने के लिए कहा | इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ गया | नाराज होकर पत्नी रेशमा ने धारदार चाकू लेकर अपने सात वर्षीय बेटे के हाथ पर कई वार कर लहू-लुहान कर दिया | घायल बेटे के उपचार के लिए उसे भिवंडी के आईजीएम उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घटना की जानकारी मिलने के बाद भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन पुलिस ने हमला करने वाली माँ को गिरफ्तार कर लिया है |

Post a Comment

Blogger