Ads (728x90)

भिवंडी( एम हुसेन) आगामी भिवंडी मनपा चुनाव शुरू होने से पूर्व ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व समर्थकों की राजनीतिक दुश्मनी व राजनीतिक तापमान में बढ़ोतरी अभी से शुरू होती दिखाई देने लगी है इसी क्रम में शिवसेना नगरसेवक नित्यानंद नाडार उर्फ़ बासु अन्ना के समर्थक कार्यकर्ता अनिल दासी पर चार अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है | जिसे घायल अवस्था में उपचार हेतु शहर के निजी तिरुपति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना कार्यकर्ता अनिल दासी पर गत रात को लगभग साढ़े आठ बजे चार अज्ञात लोगों ने पद्मानगर स्थित बालाजी व्यायामशाला के पास प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है | जिसे उपचार के लिए भिवंडी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घयाल अनिल दासी को देखने के लिए अस्पताल में नगरसेवक नित्यानंद नाडार, कनक वेल, किसान कल्याणक, शेखर नोमुल, दानवंत्री मामीडॉल सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे | घटना की खबर मिलते ही भिवंडी शहर पुलिस मौके पर पहुँच कर पीड़ित का बयान दर्ज किया तथा मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावारों की तलाश शुरू कर दी है | उक्त घटना के बाद ऐसा माना जा रहा है कि भविष्य में चुनाव के नज़दीक आने से पूर्व इस प्रकार की राजनीतिक दुश्मनी साधने की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है | नागरिकों ने इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी नज़र रख कर पुलिस से अपराधियों के विरुद्ध कड़ी व दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है |





Post a Comment

Blogger