Ads (728x90)

युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में तैराकी, साईकिलिंग और कुश्ती के लिए खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन 15 से 21 जनवरी, 2017 के बीच किया जाएगा। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल कल नई दिल्ली के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल परिसर में इन प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ करेंगे। इन राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में 25 से ज्यादा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा आयोजित होने जा रही खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में करीब 1,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
अपने संबोधन में श्री विजय गोयल ने कहा कि खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन का अभिप्राय मात्र जमीनी स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन देना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए नवोदित प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट बनाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योजना खेलों के लिए महत्वपूर्ण रूप से परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे न सिर्फ खेल बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद मिलेगी बल्कि नवोदित प्रतिभाओं को अपनी क्षमताएं साबित करने का अवसर भी मिलेगा।
प्रतिस्पर्धाओं का कार्यक्रम इस प्रकार है :

खेल
स्थल
श्रेणी
प्रतिस्पर्धा
प्रतिस्पर्धा की तिथि
साईकिलिंग
भारतीय खेल प्राधिकरण, इन्दिरा गांधी खेल परिसर, नई दिल्ली
अंडर - 14
लड़के : साईकिलिंग11 किलोमीटर
लड़कियां :साईकिलिंग किलोमीटर
15.01.2017
अंडर - 17
लड़के : साईकिलिंग20 किलोमीटर
लड़कियां :साईकिलिंग 14किलोमीटर
कुश्ती
भारतीय खेल प्राधिकरण, इन्दिरा गांधी खेल परिसर, नई दिल्ली
कैडेट
समूह 
14 वर्ष से  16 वर्ष
(फ्रीस्टाईल)
a)   लड़के 50 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 58 किलोग्राम और 63 किलोग्राम तक।
b)   लड़कियां 40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम और 49 किलोग्राम तक।
20.01.2017 और21.01.2017
तैराकी
भारतीय खेल प्राधिकरण, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल परिसरनई दिल्ली
अंडर – 14
अंडर -- 17
a)   लड़के-फ्रीस्टाईल50मीटरबैक स्ट्रोक 50 मीटरबटरफ्लाई स्ट्रोक50 मीटर।
b)  लड़कियां –फ्रीस्टाईल50मीटरबैक स्ट्रोक 50 मीटर,  ब्रेस्ट स्ट्रोकबटरफ्लाई स्ट्रोक50 मीटर
c)   4x50 मीटरफ्रीस्टाईल मिक्स रिले
15.01.2017

Post a Comment

Blogger