Ads (728x90)

धाम में अलाव के नाम पर की गयी खानापूर्ति 

 प्रतापगढ़ :आध्यात्मिक नगरी बाबा घुइसरनाथधाम में अलाव की व्यवस्था तहसील प्रशासन द्वारा न किये जाने से लोगों में आक्रोश है। 
कड़ाके की ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन अलाव जलवाने की जरूरत महसूस नही कर रहा है। इलाकाई लेखपाल ने एक दिन पचास किलो लकड़ी की व्यवस्था कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर दिया। सूत्र बताते हैं कि तहसील प्रशासन अलाव के नाम पर धन मुहैया नही करा रहा है। लेखपालों को अपनी जेब ढीली कर अलाव जलवाये जाने का फरमान सुनाया गया है। ऐसे में अलाव जलवाया जाना मुश्किल हो गया है। घुइसरनाथधाम के अलावा चूंगी, चौराहा व न्यू मार्केट में अलाव की व्यवस्था जरुरी है। मंदिर धाम में तो अलाव अति आवश्यक है। कारण कि हजारों श्रद्धालु यहां प्रतिदिन जलाभिषेक के लिए आते हैं। मंदिर प्रांगण में लगे संगमरमर के पत्थर इतने ठंडे रहते हैं कि श्रद्धालुओं के पैर में कांटा चुभने जैसे हालात हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अलाव की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है।

Post a Comment

Blogger