Ads (728x90)

भिवंडी( एम हुसेन) भिवंडी तालुका के काटई गांव व काटई बाग इन दोनों स्थानों पर ग्रामविकास निधि से निर्माण किए गए प्रवेशद्वार का लोकार्पण विधायक महेश चौघुले के हस्तो किया गया है। इस अवसर पर ' आपले सरकार सेवा केंद्र ' या ऑन लाईन दाखले वितरण केंद्र का उद्घाटन भी किया गया .काटई निवासी पूर्व जिप.सदस्य अशोक घरत के मार्गदर्शन में ग्रामपंचायत प्रशासन व पदाधिकारियों ने एक होकर सर्वसहमति से निर्णय लेकर काटई बाग एवं गांव इन दोनों स्थानों पर विशाल प्रवेशद्वार तैयार किया गया है . इस अवसर पर विधायक महेश चौघुले ने कहा कि कि प्रवेशद्वार से गावं की शोभा बढी है तथा काटई गावं के विकास के लिए निधि भी कम नहीं होने देंगे .उक्त अवसर पर अशोक घरत ने कहा कि ग्रामविकास हेतु सांसद कपिल पाटिल व विधायक महेश चौघुले की सहायता से ग्रामविकास योजना पूर्ण रूप से सफल हुई है।.पंचायत समिति बांधकाम विभाग के उपअभियंता डी.ए.गीते के निर्देशानुसार प्रवेशद्वार का सुंदर डिझाईन तैयार कर जनता का ध्यान आकर्षित किया है। लोकार्पण के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शांताराम भोईर ,शिवसेना उपतालुका प्रमुख यशवंत राऊत ,पूर्व सरपंच वसंत पाटिल ,पूर्व जिप. सदस्य गुरुनाथ पाटिल ,सरपंच शैला घरत ,उपसरपंच भारती पाटिल ,ग्रा. पं.सदस्य संतोष भोईर ,विनोद पाटिल ,गणेश पाटिल ,अनंता मुकणे,वनिता म्हात्रे ,माया पाटिल ,सुंदर सुदाम पाटिल ,काँग्रेस के युवा नेता सचिन पाटिल ,चिंतामण घरत आदि सहित ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित थे।


Attachments area




Post a Comment

Blogger