Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। काफी समय से समाजवादी पार्टी भिवंडी युवाध्यक्ष पद रिक्त था इस पद पर युवा संघर्षील सदैव आम जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले शहीम आफाक फारूकी को इनकी सराहनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी की अनुमति से प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में तथा भिवंडी जिलाध्यक्ष अब्दुस्सलाम नोमानी की अध्यक्षता में शहीम फारूकी को भिवंडी सपा मुख्यालय में आमंत्रित कर भिवंडी सपा युवाध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति पत्र देकर घोषणा की। नवनियुक्त युवाध्यक्ष शहीम फारूकी को उपस्थित मान्यवरो ने उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी। भिवंडी जिलाध्यक्ष अब्दुस्सलाम नोमानी ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में भिवंडी में समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान जारी है परिणामस्वरूप भारी संख्या में हर वर्ग के लोग सपा में शामिल होरहे हैं। इसी क्रम में शहीम फारूकी को इनकी कार्यक्षमता के आधार पर इन्हें भिवंडी युवाध्यक्ष बनाया गया है इनके सैकड़ों समर्थक सपा में शामिल हुए हैं  जिसमें बहुत से अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का भी समावेश है। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि आप सभी लोगों के अथक प्रयासों से समाजवादी पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन  बढते जारहा है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं, मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आगामी होने वाले भिवंडी मनपा चुनाव में सपा के उम्मीदवार भारी संख्या में विजयी होगे और भिवंडी महानगरपालिका पर सपा का परचम लहराया जायेगा यही हमारी संकल्पना है। नवनियुक्त युवाध्यक्ष शहीम फारूकी ने उपस्थित सभी मान्यवरो के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि आप लोगो ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मै पूरी निष्ठा से  इसे निभाऊंगा। उक्त अवसर पर अजय यादव, अब्दुस्सलाम नोमानी,  संतोष चौहान, नगरसेवक प्रशांत लाड, एजाज चाचा, अरशद चुन्नू,  रियाज आजमी पप्पू,  शाह आलम शेख, डॉ जुबेर अंसारी,  अरविंद यादव,  विनोद यादव,   डॉ एन एल यादव,  फैज आलम शेख,  रिजवान शेख,  अबु ताहिर आजमी,  मोईनुद्दीन अंसारी उर्फ मखादु, वसीम अंसारी, भिवंडी शहर महिला अध्यक्ष यास्मीन सिद्दीकी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। 

Post a Comment

Blogger