Ads (728x90)

नालासोपारा ( आर.के.तिवारी ) प्रेस परिषद् पालघर अध्यक्ष एस. पी. त्रिपाठी द्वारा  दिनांक 23/12/16 दोपहर 12 बजे नालासोपारा पूर्व धानिवबाग(पालघर) के मुख्य कार्यालय में पालघर जिले के सम्मानित पत्रकारो की एक खास बैठक बुलाई गई थी। जिसमे सम्मानित पत्रकार बंधुओ ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक एम.ए. मिश्रा के मार्गदर्शन व पालघर जिला अध्यक्ष एस पी त्रिपाठी के अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। जिसमे प्रशासन की निष्क्रियता, भ्रष्टाचारियो व समाज में  पत्रकारो के गिरते हुए स्तर पर गहन चिंतन करते हुए बार्तालाप की गई।साथ ही साथ पत्रकारो द्वारा वसई - विरार शहर महानगर पालिका के मुख्यालय विरार में पत्रकारो के लिए कक्ष की भी मांग करने पर भी विशेष जोर देते हुए चर्चा की गई।
इस बैठक में पत्रकार प्रेस परिषद् के जिला उपाध्यक्ष बी. पी. सिंह वसई- तालुका अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा नालासोपारा शहर अध्यक्ष अब्दुल शाह  व वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय,बृजेश चौबे, वेद प्रकाश तिवारी, सुरेश तिवारी, सुनील तिवारी, सामना से सुनील मिश्रा, विवेक सिंह, अजय दुबे, मनीष राय, विनय पाण्डेय, संतोष पाल, रूपक राय, सनी सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, आर. के. तिवारी (लक्षधारी समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक), एनजीओ  से जयकेश दुबे व अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger