Ads (728x90)


भिवंडी। एम हुसेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये नोटबंदी निर्णय से सही माने में बेईमानों के पास से कालाधन निकाल कर सर्वसामान्य जनता के कल्याणा हेतु उपयोग में लाकर सर्वसामान्य गरीब जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। भविष्य में बेनामी संपत्ती जमा कर प्रापर्टी खरीदी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस प्रकार का वक्तव्य केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भिवंडी भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया . भिवंडी में आयोजित उर्दू किताब मेला कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी द्वारा की गई विनंती के अनुसार भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भेट वार्ता कर मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित हुए इसी समय उक्त उदगार व्यक्त किए।
उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में कॅशलेस व्यवहार का प्राधान्य देने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए बँक अधिकारीयों के माध्यम से प्रशिक्षित करें। और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों के पास जाकर कॅशलेसव्यवहार की शिक्षा देने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व की कांग्रेस सरकार सत्तर वर्ष सत्ता में रहने वालों के शासनकाल में होने वाले भ्रष्टाचार के कारण देश को आर्थिक संकट से जूझना पडा है परंतु आज यही लोग संसदीय कामकाज में बाधा बने हुए हैं। कार्यक्रम प्रारंभ पूर्व भाजपा ठाणे विभागीय अध्यक्ष सांसद कपिल पाटिल, भिवंडी जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी, विधायक महेश चौघुले ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का भव्य स्वागत किया वहीं स्वच्छ भारत अभियान की संकल्पना अपने विवाह के माध्यम से साकार करने का प्रयास करने वाले वर ने वृक्षारोपण व डस्टबिन देने वाले कुसुम इस नवविवाहित दाम्पत्य का सत्कार प्रकाश जावडेकर के शुभहस्ते किया गया । उक्त अवसर पर गटनेता निलेश चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम अग्रवाल, सुगंधा टावरे, महिला अध्यक्षा ममता परमाणी, युवा अध्यक्ष एडवोकेट वैभव भोईर, कार्यालय प्रमुख मोहन बल्लेवार, नगरसेवक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger