Ads (728x90)

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगीतमय सुंदरकांड पाठ और माता की चौकी का आयोजन किया गया है। रविवार एक जनवरी को भांडुप पश्चिम स्थित तुलसेतपाड़ा गांव देवी रोड़ कैलाश पार्क कांपलेक्स के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार चन्द्रमा प्रसाद मिश्र (व्यास) होंगे, ढोलक वादक अवधेश शुक्ला (रसिया) होगे। जगत जननी मां जगदंबा और मारुति नंदन, जय एकता मानस मंडल के नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर दो बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ और शाम पांच बजे माता की चौकी के बाद प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक के रूप में चन्द्रमा प्रसाद मिश्र (व्यास), सदाशिव चतुवेर्दी, मंगला शुक्ला,  गुलाबधर मिश्रा (व्यास),  जितेन्द्र मिश्रा, अवधेश शुक्ला आदि होगे।  प्रकाश गिरी, शुभम बिहारी, बालेश मिश्रा, दशरथ महराज,  कैलाश सिंह आदि की उपस्थिती रहेंगी। 

Post a Comment

Blogger