Ads (728x90)

मुंबई : दलित, ओबीसी, आदिवासी, भटके विमुक्त, अल्पसंख्यांक समाज को भारतीय संविधान ने सामाजिक न्याय के लिए दिए गए अधिकार  और भविष्य में करनेवाले प्रावधान का संवर्धन और सुरक्षा करने के लिए जनवरी के तिसरे सप्ताह में मुंबई में बहुजन हक्क संरक्षण महामोर्चा का आयोजन किये जाने  की जानकारी आनंदराज आंबेडकर ने दी हैं। मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित पत्रकार परिषद में आनंदराज बोल रहे थे। 
इस अवसरपर आनंदराज के साथ बहुजन समाज के अविनाश महातेकर, अर्जुन डांगळे, चंद्रकांत हंडोरे, आमदार भाई गिरकर, नानासाहेब इंदिसे, माजी आमदार बाबुराव माने, रवी गरुड, घनश्याम चिरणकर, वा.य.सी. पवार, नवी मुंबईचे उप महापौर, अविनाश लाड, रवी गरुड, आदि मान्यवर उपस्थित थे। इस अवसरपर   अर्जुन डांगले ने कहा कि, पिछले दो महिने मुंबई में बैठक संपन्न होने के बाद संयोजन समिती स्थापन करके उस माध्यम से यह विराट मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है। यह बहुजन मोर्चा किसी भी  समाज के खिलाफ नहीं है। इस  महामोर्चा में दलित, ओबीसी व मुस्लिम समाज के लोग लाखों संख्या से शामील होंगे।


महाराष्ट्र में कई जिला में बहुजन और मुस्लिम समाज के मोर्चे निकाले गये है। इस मोर्चा के संयोजक से संपर्क किया गया है। उन्हें भी महामोर्चा में शामील किया जायेगा।मुंबई के डॉक्टर, इंजिनिअर, वकील, बुद्धिजीवी, युवक युवती, वकील, प्राध्यापक, मागासवर्गीय कर्मचारी आदि संघटनांओ के प्रतिनिधी से साथ ही महाराष्ट्र के बाहेर के बहुजन मुस्लिम समाज के लोगों से संपर्क साधकर यह विराट महामोर्चा निकाला जायेगा, यह पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने कहा।  मुंबई का बहुजन क्रांती महामोर्चा यह सभी बहुजन समाज का होने से सभी पक्ष के विधायक, पूर्व विधायक, लोकप्रतिनिधी एक साथ आये है और  समाज के लिये हम सभ लोकप्रतिनिधी मोर्चा में शामील होंगे, यह विधायक भाई गिरकर ने कहा।  


बहुजन क्रांती महामोर्चा का आयोजन सभी पक्षीय लोकप्रतिनिधींनी करने के बावजूद इस मोर्चा का नेतृत्व सर्वसामान्य जनता, प्राधान्य से महिला और लड़की करेगी। मोर्चा के मंच पर किसी पार्टि के नेताओं को 
स्थान नहीं दिया जायेगा। किसी भी नेता का भाषण नही होगा । मूक मोर्चा होने से किसी भी पार्टी या समाज विरुद्ध नारेबाजी नहीं की जायेगी। मोर्चा का निवेदन युवा युवती करेगी और राष्ट्रगीत से मोर्चा समाप्त किया जायेगा, आयोजक से कहा गया।

Post a Comment

Blogger