Ads (728x90)

मुंबई, मुंबईकरो की लगातार भारी मांग को देखते हुए बेस्ट के अध्यक्ष मोहन मिठबावकर के प्रयत्न पर बेस्ट उपक्रम ने १ दिसम्बर २०१६ से दादर रेल्वे स्टेशन पूर्व से मुंबई उपनगर के अनेक इलाको में देर रात में बस चलाये जाने का निर्णय लिया है. इस मुहीम की शुभारंभ बेस्ट समिती अध्यक्ष मोहन मिठबावकर के हाथों १ दिसम्बर २०१६ को दादर रेल्वे स्टेशन पूर्व में किया गया. बस मार्ग क्र. २०२ (लि.) का उदघाटन १ दिसम्बर २०१६ रोजी रात १. ४५ बजे किया गया. यह बसमार्ग दादर रेल्वे स्टेशन पूर्व से गोराई डिपो के बीच चलेगी. इसके अलावा बस मार्ग क्र. ४ (लि.)- दादर रेल्वे स्टेशन पूर्व से ओशिवरा डिपो - रात २. २५ रात २. २५ बजे, बस मार्ग क्र. ३०२ (लि.)- दादर रेल्वे स्टेशन पूर्व से मुलूंड स्टेशन पश्चिम- रात २. ३० बजे, बस मार्ग क्र. ५२१ (लि.)- दादर रेल्वे स्टेशन पूर्व से कोपरखैराणे- सुबह ४. ०० बजे व इसी तरह अन्य  बसमार्ग पर बस चलाई जायेगी.

Post a Comment

Blogger