भिवंडी( एम हुसेन) भिवंडी तालुका के रांजणोली - पिंपळघर ग्रामपंचायत का सार्वजनिक चुनाव में भाजपा व शिवसेना मित्र पक्ष अपनी प्रतिष्ठा के रूप में ली है .ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे,शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल ,तालुका प्रमुख विश्वास थले आदि ने भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ,भाजपा युवा कार्यकर्ता विनोद ठाकरे के ग्रामपंचायत पर इनका वर्चस्व कम करने के लिए अथक प्रयास किया है .परंतु भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे व विनोद ठाकरे के व्युह रचना के परिणामस्वरूप शिवसेना का वर्चस्व घट रहा है.बतादे कि रांजणोली पिंपळघर ग्रामपंचायत के १७ सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ.जिसमे रांजणोलीत ९ व पिंपळघर में ८ इस प्रकार कुल १७ सदस्यों की संख्या है। पूर्व पंद्रह दिन से चुनाव प्रचार जोरदार तरीके से किया गया था।मतदारो को लुभाने के लिए शिवसेना भाजपा ने अनेकों प्रकार का प्रयोग किया गया .पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने मतदारो से भेट कर शिवसेना को मतदान करने का आवाहन किया .परंतु भाजपा के गढ के रूप में पहचाना जाने वाला रांजणोली हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने अपनी टीम के साथ अथक प्रयास कर मतदारो से सतत संपर्क कर ग्राम विकास के लिए भाजपा का महत्व समझाया .मतदारो ने दयानंद चोरघे ,विनोद ठाकरे के आवाहन पर प्रतिसाद देते हुए रांजणोली में ९ व पिंपळघर क्षेत्र में २ इस प्रकार ११ स्थानों पर विजय प्राप्त किया है .इस चुनाव में भाजपा के श्रावण पाटिल ,दिप्ता ठाकरे ,शारदा पाटिल ,केतन म्हात्रे ,राजेंद्र ठाकरे ,बेबी म्हात्रे ,निळकंठ भोईर,रोहिदास भोईर ,सुलोचना भगत,कैलाश भोईर ,स्वाती पाटिल तथा शिवसेना के हिरा पाटिल ,सुनिता पाटिल ,कुशीवर्ता खरात ,अरविंद पाटिल ,उज्वला भोईर ,सुजाता पाटिल आदि उम्मीदवार विजयी हुए हैं .सत्ता स्थापना हेतु भाजपा बहुमत प्राप्त कर रांजणोली पिंपळघर ग्रामपंचायत पर भाजपा की सत्ता आई है .रांजणोली गावं में पानी की समस्या के समाधान के लिए सासद कपिल पाटिल जिस समय जिला परिषद अध्यक्ष थे उसी समय किया था जिसे ग्रामपंचायत क्षेत्र वासियों ने आभार माना। इसी प्रकार सांसद कपिल पाटिल ने रास्ता , व्यायाम शाळा ,ग्रामपंचायत इमारत ,शाळा आदि विकास काम हेतु लाखो रुपये की निधि उपलब्ध कराई है .इसकी बक्षिस के रूप में यहां की जनता ने भाजपा को बहुमत प्राप्त कराई है .भाजपा के विजयी उम्मीदवारो सहित दयानंद चोरघे ने सांसद कपिल पाटिल के निवास्थल पर गुरुवार को जाकर आशीर्वाद लिया .उक्त अवसर पर ग्रामविकास हेतु नवनिर्वाचित सदस्यों को मेहनत कर गांव का विकास करने के लिए संदेश दिया ग्रामपंचायत पर भाजपा की सत्ता आई इसके लिए ग्राम पॅनल प्रमुख विनोद ठाकरे ,रवींद्र भामरे ,जगन्नाथ ठाकरे ,प्रल्हाद म्हात्रे ,रमेश भोईर ,गणेश पाटिल ,अरुण पाटिल ,अविनाश पाटिल ,सुनिल भोईर ,राजेश भामरे ,अभिमन्यू भगत ,सचिन ठाकरे ,संतोष पाटिल ,बंडू पाटिल ,उमेश भोईर आदि सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास कर चुनाव में विजय प्राप्त किया है इस प्रकार की प्रतिक्रिया जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने व्यक्त की है .
Attachments area
Attachments area

Post a Comment
Blogger Facebook