Ads (728x90)

किसानों और ग्राहकों के हितों के लिए महाराष्ट्र सरकार का निर्णय।

 

ताडदेव, अंधेरी आरटीओ के खाली जगह पर सजेगा साप्ताहिक बाजार।

 

संत शिरोमणी श्री. सावता माली किसान साप्ताहिक योजना से होगा ग्राहकों और किसानों को फायदा।

 

                                                                                                 -  परिवहन मंत्री दिवाकर रावते

मुंबई, दि. 16 : राज्य सरकार द्वारा शुरू किये संत शिरोमणी श्री. सावता माली किसान साप्ताहिक बाजार के लिए मुंबई शहर के ताडदेव आरटीओ और मुंबई उपनगर के अंधेरी आरटीओ की खाली पड़ी जगहों पर अब हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगेगा, जिससे सीधे तौर पर किसानों और ग्राहकों को फायदा होगा। इस तरह की जानकारी बुधवार को परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने दी।

महाराष्ट्र राज्य कृषी बाजार मंडल ने मुंबई में साप्ताहिक बाजार शुरू करने के लिए जगहों की मांग की थी। किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिले साथ ही मुंबई के नागरिकों को कम दामों में सही कृषि उत्पाद मिले जिसके लिए कृषि बाजार मंडल को साप्ताहिक बाजार के लिए ताड़देव और अँधेरी आरटीओ में खाली पड़े जगहों को दिए जाने का निर्णय परिवहन मंत्री ने लिया है।

इस दौरान मंत्री श्री. रावते ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे संत शिरोमणी श्री. सावता माली किसान साप्ताहिक बाजार योजना का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिसकी वजह से किसान सीधे अपने खेत का माल अपने ग्राहकों तक पहुंचा पा रहा है। इस फैसले से जहाँ किसानों को अपने माल का अच्छा मूल्य मिलेगा वही ग्राहकों को कम दामों में कृषि उत्पाद मुहैया हो सकेंगे।

Post a Comment

Blogger