Ads (728x90)

मुंबईदि. 28 : मुंबई जैसे अत्याधुनिक शहर को जैसी जरुरत है वैसे ही मुंबई महानगर पालिका ने आपत्कालीन व्यवस्था को बनाया हैपूरे शहर में लगभग पांच हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैइन सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराध और यातायात पर नियंत्रण रखा जा रहा है। बीएमसी के डिजास्टर कंट्रोल रूम को भी इन सीसीटीवी से जोड़ा गया है इससे आपातकालीन परिस्तिथि में नागरिकों को जल्द से जल्द मदद पहुँचाया जा सकेगाइस तरह की बात आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी के डिजास्टर कंट्रोल रूम का उद्घाटन करते वक़्त कहा।
मुंबई महापालिका मुख्यालय में बने नए स्थानांतरित हुए आपत्कालीन व्यवस्थापन विभाग का आज मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन किया। इस दौरान शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरेराज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाईशिक्षण मंत्री विनोद तावडेमुंबई की महापौर स्नेहल आंबेकरउपमहापौर अलका केलकरसांसद राहुल शेवालेविधायक राज पुरोहितमुंबई महापालिका आयुक्त अजोय महेतायुवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने बताया किमुंबई शहर को स्वच्छसुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए बीएमसी की तरफ से अनेक उपक्रम आयोजित किये जाते है। शहर के समुंद्री किनारे निर्मल और स्वच्छ करने की जरुरत हैबीएमसी सीवेज ट्रीटमेंट का महत्त्वपूर्ण काम कर रही हैजिससे मुंबई के समुंद्री किनारे और भी निर्मल हो जायेंगे ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री ने व्यक्त की।
प्रभावी रूप से पूर्व तैयारीआपातकाल में तुरंत उपाय व हानि के प्रमाण को कम से कम करना ये आपातकाल व्यवस्थापन करते वक़्त सबसे अहम होता हैमुंबई महापालिका के अत्याधुनिक डिजास्टर कंट्रोल रूम को इन्ही बिंदुओं को ध्यान में रखकर बनाया गया हैऔर मुंबई शहर को इसकी जरुरत भी थी जिसे पूरा किया गया हैअब आपातकाल में मुंबईकरों को तुरंत मदद मिल सकेगीइस तरह की बातें आज मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कही।
शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई महापालिका के काम को संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सराहा है जो मुंबईकरों के लिए अभिमान की बात है। महापालिका के अत्याधुनिक आपत्कालीन कण्ट्रोल रूम की वजह से मुंबई का प्रत्येक परिसर मुंबई महापालिका के नियंत्रण में होगा। ऐसी आपातकालीन यंत्रणा के साथ साथ इमरजेंसी में लोगो को क्या करना चाहिए इसका प्रशिक्षण भी देने की जरुरत हैऐसे में स्कूली छात्रों को आपातकाल के दौरान प्राथमिक उपचार देने की भी जरूरत है।

Post a Comment

Blogger