Ads (728x90)

कोस्टल रोड़ का भू-तांत्रिक सर्वेक्षण शुरू
9.98 किमी लंबे पहले चरण के लिए 166 बोरहोल के माध्यम से किया जाएगा सर्वेक्षण
31 जनवरी 2017 तक सर्वेक्षण पूरा होने की संभावना
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की बहुत ही महत्वपूर्ण और मुंबई के नागरिकों के लिए बहु-उपयोगी प्रस्तावित कोस्टल रोड परियोजना का भू-तकनीकी सर्वेक्षण (Geo-technical Investigation) शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। इसका निरीक्षण मनपा आयुक्त अजोय मेहता ने किया।इस अवसर पर अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) डॉ. संजय मुखर्जी, उपायुक्त (इंजीनियरिंग) राजीव कुकनूर व प्रमुख इंजीनियर (कोस्टल रोड़)  मोहन माचिवाल सहित मनपा के संबधित अधिकारी उपस्थित होते.प्रस्तावित कोस्टल रोड़ के पहले चरण का भू-तकनीकी सर्वेक्षण के काम के तहत शामलदास गांधी मार्ग के (प्रीन्सेस स्ट्रीट) फ्लाईओवर से वरली-बांद्रा सी लिंक तक के लिए 9.98 किमी लंबे प्रस्तावित रास्तों पर 30 से 40 मीटर गहरे 166 बोरहोल किए जाएंगे। इसके आधार पर प्रस्तावित कोस्टल रोड़ के लिए आवश्यक भू-तकनीकी सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण साधारण तौर पर आगामी तीन महिनों में यानि 31 जनवरी 2016 तक पूरा होने की संभावना है। यह जानकारी उपायुक्त (इंजीनियरिंग) राजीव कुकनूर ने दी।
     कोस्टल रोड़ के लिए आवश्यक सभी अनुमति प्राप्त हो चुकी है। इसमें उच्च स्तरीय समिति, महाराष्ट्र कोस्टल क्षेत्र व्यवस्थापन प्राधिकरण (MCZMA), भारतीय नौदल (India Navy), भारतीय तटरक्षक दल (Indian Coast Guard), महाराष्ट्र समुंद्री निगम (Mumbai Maritime Board) आदि के द्वारा दिए गए अनुमतियों का  समावेश है। 

Post a Comment

Blogger