Ads (728x90)

क्रुज पर्यटन का प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने किया ड्र क्रुज का उद्घाटन
  मुंबई,  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां कहा कि पर्यटकों के लिए मुंबई हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है। अब वह और बढ़ेगा क्योंकि इसमें क्रुज पर्यटन का इजाफा होनेवाला है।आगामी दिनों में मुंबई को क्रुज़ पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए हम प्रयत्नशील हैं।
          मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के बंदरगाह में पहुंचे गेटिंग हाँगकाँग कंपनी के आंतरराष्ट्रीय पंचतारांकित पर्यटन जहाज -ड्रम क्रुज़ कामुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय जहाजरानी एवं स़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री. फडणवीस ने यह बात कही।इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया, ड्रम क्रुज़ के अध्यक्ष टेचर ब्राऊन उपस्थित थे।
            मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। असल में गेट वे ऑफ इंडिया मुंबई की पहचान है। पर अब यह स्थान गेट वे फॉर क्रुज़ टुरिझम इन इंडिया के रूप में जाना जाने लगेगा। जल्द ही दुनिया के अन्य देशों के लिए यहां से क्रुज़ सेवा शुरू होगी। इस कार्य को अंजाम देने की दिशा में केंद्रीय जहाजरानी  मंत्री नितीन गडकरी ने राज्य सरकार से मूल्यवान सहयोग किया है। उन्हीं के सहयोग के कारण बंदरगाह का कायापलट हो रहा है। देश के बंदरगाह जो़ने अंतर्गत जल यातायात,आदि विकास कार्य पूरजोश में जारी है। मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रुज़ टर्मिनल विकसित करने के लिए राज्य शासन मुंबई पोर्ट ट्रस्ट को हरसंभव सहायता करेगी। राज्य सरकार द्वारा राज्य के बंदरगाहों का विकास कर के उन्हें विश्व स्तर की सुविधओं से सज्ज किया जा रहा है। क्रुज़ पर्यटन के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ हैइसके द्वारा रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय क्रुज़ टर्मिनल में सिंगाप, दुबई से बेहतर सुविधाएं निर्माण की जाने वाली है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की जमीन विकसित करने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।
           मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने यह भी कहा कि क्रुज़ पर्यटन से स्वदेश दर्शन योजना जोड़ी जानी चाहिए। कोंकण समुद्र तट के रूप में महाराष्ट्र को अप्रतिम कुदरती सौंदर्य का खजाना प्राप्त है। इसका लुत्फ उठाने का अवसर क्रुज़ द्वारा उपलब्ध कराया जाना चाहिए।जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र का दायरा भी बढ़ सकेगा। क्रुज़ पर्यटन को राज्य के इतर पर्यटन स्थलों से जो़ा जायेगा। इस दृष्टि से राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से विशेष पॅकेज तयार किया जायेगा।
           केंद्रीय मंत्री श्री. गडकरी ने कहा कि क्रुज़ पर्यटन से जु़े उद्योगों का भी हम स्वागत करते हैं।यह बता दें कि क्रुज़ पर्यटनके मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की थी। मुंबई में क्रुज़ पर्यटन शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस द्वारा जोरदार प्रयास किये गये। खुशी इस बात की है कि अब यह सपना साकार हो रहा है। इस कदम से नये रोजगार पैदा होने के अलावा लोगों को परिवहन का एक सस्ता तथा बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार द्वारा जल यातायात को बढ़ावा देने हेतु देश की अनेक नदियों में जल परिवहन की व्यवस्था शुरू की जा रही है। महाराष्ट्र में भी वह जल्द से जल्द शुरू की जायेगी। मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रुज़ टर्मिनल बनाने के लिए दो हजार करो रुपये दिये जाने वाले है। अब इस माध्यम से यात्रियों को विश्व स्तर की सुविधाएं प्राप्त होने वाली है। जल्द हीआप देखेंगे कि विश्व के पांच महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक मुंबई होगाउसे इसी रूप में विकसित किया जा रहा है।  
पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री. भाटिया ने क्रुज़ टर्मिनल की जानकारी देते हुए बताया कि इस टर्मिनल में अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी एक वर्ष में मुंबई बंदरगाह में 59 ़े क्रुज़ आनेवाले हैं। हम यह संख्या 100 करने के लिए प्रयत्नशील है।  
 ड्रम क्रुज़ के अध्यक्ष टेचर ब्राऊन ने मेहमानों का स्वागत करते हुए इस पर्यटन सफारी की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने यह भी बताया कि इस जहाज में भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
 क्या है  ड्रम क्रुज़
ड्र क्रुज़ गेटिंग हाँगकाँग कंपनी का यात्री परिवहन जहाज है। इस 18 िली जहाज में मिनी थिएटर, कॅसिनो, चार हजारयात्रियों के रहने की व्यवस्था, करीब 35 रेस्तरां, नृत्यशाला, शॉपिंग सेंटर आदि पंचतारांकित सुख सुविधाएं हैं। इसके अलावा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां होंगे।

Post a Comment

Blogger