Ads (728x90)

मुंबई। मुंबई शहर में स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा दुबारा क्लीनअप मार्शल योजना को शुरू किया गया है। परंतु पहली बार जिस कारण से इस योजना को बंद किया गया था,ऐसा लगता है दुबारा यह योजना उसी राह पर जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्लीनअप मार्शल लोगों से जबरन वसूली करने में लगे हुए हैं । अगर समय रहते मनपा की ओर से रोक नहीं लगी तो फिर एक बार क्लीन अप मार्शल पर प्रतिबंध लग सकता हैं । बता दे कि शहर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए गंदगी फैलानेवालों से जुर्माना वसूलने का काम क्लीन अप मार्शल को दिया गया है , और इस कार्य के लिए अधिकतर क्लीन अप मार्शल को रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात किया गया है। क्लीनअप मार्शल का काम करनेवालों को एक यूनिफार्म दिया गया हैं। जिसे पहनना अनिवार्य है और उस पर क्लीन अप मार्शल लिखा होना जरुरी होता है। ताकि लोगों को पता चल सके। इसके तहत सर पर एक हरे रंग की टोपी और गले में सीटी और हाथ में लकड़ी और कैमरा होना जरुरी है। क्लीन अप मार्शल के पास जुर्माने की रसीद बुक भी साथ में होनी चाहिये। यह अनिवार्य हैं। ख़ास बात यह है कि क्लीन अप मार्शल का काम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होता है। परंतु उसके बावजूद टाइम खत्म होने के बाद भी यह पैसे की वसूली कर रहे हैं।
         इन सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दादागिरी करते हैं और गंदगी फैलाने के नाम पर लोगों से जबरन पैसे वसूल करना शुरू किया हैं । क्लीन अप मार्शल का ड्रेस पहना जरुरी होता है पर ड्यूटी पर क्लीन अप मार्शल ड्रेस पर दिखते ही नहीं है, इसलिए वे सही में क्लीन अप मार्शल है या नहीं यह  पता नहीं चलता। एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिना ड्रेस के क्लीन अप मार्शल बोरीवली,सीएसटी, मुंबई सेंट्रल , दादर और अन्य जगहों ज्यादा सक्रिय हैं। और रात को 8 बजे के बाद लोगों से जुर्माना लेने पर रोक है फिर भी क्लीन अप मार्शल अन्य जगहों पर 8 बजे के बाद  लोगों से जुर्माना वसूले रहे हैं।

Post a Comment

Blogger